Punjab News: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उठाए गए ठोस और प्रभावी कदमों के परिणाम अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। नशा मुक्ति अभियान को सशक्त बनाने के लिए कुल 467.49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
यह भी पढ़ें :- Punjab News: मान सरकार की बड़ी पहल: 1311 नई बसें, महिलाओं को राहत और रोज़गार को बढ़ावा
व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में नशों के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा करने, लोगों को संवेदनशील बनाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के लिए सरकार के विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से कई प्रभावशाली कार्यक्रम लागू किए हैं।
विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और अध्यापकों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में कई जागरूकता कार्यक्रम तैयार किए गए और इनके लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए गए।

डॉ. बलजीत कौर
Punjab News: विभागवार खर्च और पहल
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग: 107.22 लाख रुपये
- सूचना एवं लोक संपर्क विभाग: 202.99 लाख रुपये (जन-जागरूकता गतिविधियों के लिए)
- सामाजिक सुरक्षा विभाग: 109.12 लाख रुपये (राज्य के सभी जिलों में जागरूकता शिविरों के लिए)
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशों का सबसे बड़ा प्रभाव युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ता है। कई माताएं अपने बच्चों के भविष्य के लिए रोज़ प्रार्थना करती हैं, कई बच्चे अपने पिता की आंखों में आशा खोते हुए देखते हैं और कई घरों की खुशियां नशों की भेंट चढ़ चुकी हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सरकार का मानवीय दृष्टिकोण
मंत्री ने बताया कि मान सरकार नशा मुक्त पंजाब की लड़ाई को केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से नहीं बल्कि मानवीय, संवेदनशील और सामाजिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रही है।
सरकार का उद्देश्य केवल नशों को जड़ से खत्म करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक युवा को सपने देखने का साहस देना, हर मां के आंसू पोंछना और हर परिवार में खुशहाली लौटाना है।
यह भी पढ़ें :- Punjab News: CM भगवंत सिंह मान ने मोहाली हवाई अड्डे से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत
Punjab News: मुख्यमंत्री का दृढ़ संकल्प
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दृढ़ संकल्प है कि पंजाब के हर युवा को नशों से दूर रहकर प्रगति, आत्मगौरव और सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करने का अवसर मिले।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी
इस अवसर पर बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल, सामाजिक सुरक्षा विभाग के विशेष सचिव केशव हिंगोनिया, निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल, संयुक्त सचिव आनंद सागर शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
