Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी (High-Speed Rail Connectivity) मिलने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) अब नोएडा एयरपोर्ट तक भी पहुंचेगी। इसके लिए नोएडा एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (GTC) में एक भूमिगत स्टेशन बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के बीच सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। अब इसे डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) में शामिल किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
नोएडा और जेवर में बनेंगे दो स्टेशन
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी तक बनने वाले इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (Bullet Train Project) के तहत गौतमबुद्ध नगर में दो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन नोएडा सेक्टर-148 में और दूसरा स्टेशन जेवर एयरपोर्ट के जीटीसी में भूमिगत बनेगा। बुलेट ट्रेन सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट तक 70 किलोमीटर की दूरी मात्र 21 मिनट में तय करेगी। इससे दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट के बीच यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
एक्सप्रेसवे के बीच बनेगा एलिवेटेड ट्रैक
रेल ट्रैक को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सेंटर वर्स पर एलिवेटेड बनाया जाएगा। यह ट्रैक यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए सीधे एयरपोर्ट के जीटीसी तक जाएगा। NIAL ने यह प्रस्ताव करीब डेढ़ वर्ष पहले भेजा था, जिस पर अब सहमति बन गई है। बुलेट ट्रेन के शुरू होने से दुनियाभर से आने वाले यात्रियों को बेहतर ट्रांजिट कनेक्टिविटी मिलेगी और नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट तक की यात्रा भी आसान हो जाएगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
तीर्थ और पर्यटन स्थलों तक सफर होगा आसान
बुलेट ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से चलकर नोएडा सेक्टर-148, नोएडा एयरपोर्ट जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाएगी। कुल 816 किलोमीटर की दूरी महज चार घंटे में तय होगी, जो अभी सड़क मार्ग से लगभग 10 घंटे लगते हैं। इससे प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल- अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और काशी विश्वनाथ के साथ पर्यटन स्थल ताजमहल तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

एयरपोर्ट पर एआई से होगी वाहनों की निगरानी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) की पार्किंग में वाहनों की निगरानी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से की जाएगी। एयरपोर्ट की पार्किंग प्रबंधन व्यवस्था ‘सिक्योर पार्किंग सॉल्यूशन’ कंपनी को सौंपी गई है। यह कंपनी यात्रियों को स्मार्ट और सुविधाजनक पार्किंग सिस्टम उपलब्ध कराएगी। नोएडा एयरपोर्ट, दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा, जिससे आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री दबाव कम होगा। पहले चरण में एयरपोर्ट से हर साल 1.2 करोड़ यात्री उड़ान भर सकेंगे, जो अंतिम चरण में 7 करोड़ तक पहुंच जाएंगे।
मेट्रो और एक्सप्रेसवे से भी होगा कनेक्शन
नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) देश का पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा, जो बुलेट ट्रेन से सीधे जुड़ा होगा। एयरपोर्ट को मेट्रो, नमोभारत ट्रेन, यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, एनएच-34, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों से जोड़ा जा रहा है। नायल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया के मुताबिक, बुलेट ट्रेन का भूमिगत स्टेशन एयरपोर्ट के जीटीसी में बनाया जाएगा और इसके लिए आवश्यक स्टडी और सर्वे कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की बेटी जिन्होंने फिलीपींस में मचाया धमाल
रुंधी से चोला तक बिछेगा नया रेलवे ट्रैक
नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) को जोड़ने के लिए रुंधी से चोला तक 61 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस ट्रैक पर वंदे भारत समेत अन्य आधुनिक ट्रेनें चलेंगी। ट्रैक का उपयोग कार्गो और यात्री दोनों सेवाओं के लिए किया जाएगा। इस परियोजना की रिपोर्ट अगस्त में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के मुख्य अभियंता को भेजी जा चुकी है।
