Jharkhand

Jharkhand सरकार देगी NEET-JEE की फ्री कोचिंग, जानिए कैसे होगा मेधावी छात्रों का चयन?

झारखंड राजनीति
Spread the love

पहले चरण में 300 छात्रों को मिलेगा लाभ

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य के मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रों (Students) के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों को मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और संसाधन प्रदान करना है जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

इस योजना को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को विभाग ने इसके लिए कोटा के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ‘मोशन एजुकेशन’ (Motion Education) को कार्यादेश जारी कर दिया है। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन में यह कोचिंग संचालित होगी।

Pic Social Media

पहले चरण में 300 छात्र होंगे शामिल

सरकार की इस योजना के पहले चरण में लगभग 300 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। चयन शैक्षणिक योग्यता और तय मानदंडों के आधार पर हुआ है। शुरुआत में यह सुविधा ST वर्ग के छात्रों के लिए लागू होगी। दूसरे चरण में SC वर्ग और फिर OBC वर्ग के छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

क्यों उठाया गया ये कदम?

झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा (Minister Chamara Linda) ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड के मेधावी छात्रों को भी IIT, AIIMS और अन्य शीर्ष संस्थानों तक पहुंचने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कई छात्र प्रतिभाशाली होने के बावजूद संसाधनों और मार्गदर्शन की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं।

सरकार की यह योजना ऐसे ही छात्रों को नई दिशा और आत्मविश्वास देने का काम करेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि राज्य का कोई भी होनहार छात्र गरीबी या संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहे।

छात्रावास, पुस्तकालय और भोजनालय की व्यवस्था भी होगी

कोचिंग के साथ-साथ छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं, पुस्तकालय और भोजनालय की व्यवस्था भी की जा रही है। कल्याण मंत्री ने कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी के साथ छात्रावास का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में UPSC और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी राज्य के छात्रों को दिल्ली भेजने की योजना है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार का बड़ा फैसला, अब 5वीं और 8वीं क्लास पास करना अनिवार्य

झारखंड सरकार का लक्ष्य

सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य के हर मेधावी छात्र को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिले। झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की है। तेज होती प्रतिस्पर्धा के दौर में यह योजना छात्रों को मजबूत और सक्षम बनाएगी।