13 September 2025 Ka Rashifal

13 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

13 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 13 सितंबर 2025 आश्विन मास का छठा दिन है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि प्रातः 7:23 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:52 एएम से 12:42 पीएम तक रहेगा, जबकि राहुकाल 9:11 एएम से 10:44 एएम तक का होगा। आज सप्तमी श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही, वार के अनुसार शनिवार का व्रत रखा जा सकता है, जो शनि देव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे अनुकूल परिणाम देखने के मिलेंगे। आप जो भी निर्णय बुद्धि और विवेक के साथ लेंगे उससे सुखद परिणाम जरूर मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन भी अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपने विचारों से सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके साथी से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको इधर-उधर की बातों में पड़ने से बचना होगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। 

ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!

मिथुन राशि (Gemini)  व्यापार के मामले में आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। वहीं, अगर लंबे समय से किसी कर्ज में फंसे थे तो अब उससे भी छुटकारा मिल सकता है। कुछ सुख के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं और परिवार में संतान की ओर से पूर्ण सहयोग व सुख प्राप्त होगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा खर्चे से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करते रहनी होगी। व्यापार के मामले में यात्राओं द्वारा सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी उच्च अधिकारी से बहस या वाद-विवाद करने से बचना होगा, अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में योजनाएं सफल होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाने के लिए रहेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे किसी अच्छे अवसर को पाकर काफी खुश होंगे। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, जो लोग किसी को पसंद करते हैं, वह उनसे अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।  आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

तुला राशि (Libra)  नौकरी करने वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है और पदोन्नति होने की भी संभावना है। धन लाभ के शुभ योग बनते जाएंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा और जीवन में सुख-शांति आएगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन व्यापार में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बाद आप अपने घर किसी तरह का पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। आपको अपनी कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, अन्यथा किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और धन हानि होने के भी संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि, वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। हालांकि, आप अपनी बुद्धिमानी से स्थिति को सामान्य बना सकते हैं। पारिवारिक मामले में दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम की वजह से अचानक अपने कामों में बदलाव करना पड़ सकता है। जिससे आपका डेली रूटीन बिगड़ेगा। आपको यदि  कोई दिल से संबंधित समस्या हो, तो उसको लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  अगर कार्यक्षेत्र में आपके कुछ पुराने कार्य अटके हुए हैं, तो कुछ बाधाओं और धन खर्च के बाद वे पूरे हो जाएंगे। इससे आपको थोड़ा सुकून महसूस होगा। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा का हिस्सा भी बन सकते हैं, जहां आपके सुझाव को गंभीरता से लिया जाएगा। कार्यस्थल पर विरोधी पराजित होंगे और आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप किसी धार्मिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें और अपनी आंख और कान खुले रखकर कामों को करें। जीवनसाथी को नौकरी में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने पुराने कार्यों को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे और सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।