9 September 2025 Ka Rashifal

9 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

9 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 9 सितंबर 2025 आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 7 मिनट उत्तरा तक भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्य शयन व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज प्रतिपदा तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा।

मेष राशि (Aries)  बिजनेस के क्षेत्र में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे और व्यापार में निवेशों से लाभ प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास होने के योग हैं और आर्थिक मामले में दिन अनुकूल रहने वाला है। वहीं, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय बिताएंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आवश्यक कामों में आप तेजी दिखाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रहने विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

मिथुन राशि (Gemini)  आप किसी रचनात्मक कार्य को पूरा करने में ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको वही कार्य सौंपे जाएंगे जिनमें आपकी अधिक रुचि रहेगी। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और जोश से भरपूर रहेंगे। कामकाज को लेकर आपके दिमाग में नई योजनाएं भी आ सकती हैं। इसमें सीनियर का सहयोग मिलने की भी संभावना है और सहकर्मी भी आपके साथ रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कर्जों को उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आध्यात्म के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  कार्यस्थल पर कामकाज के सिलसिले में आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में नई योजनाएं बनाई जा सकती हैं और कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे करने होंगे। लेकिन कोई वरिष्ठ अधिकारी या विरोधी आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में सावधान रहना जरूरी होगा और कोई भी काम सोच-समझकर करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। सभी का सहयोग  आप पर बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आपकी संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज अपने आसपास से रह रहे लोगों को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra)  कारोबार के मामले में यह दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अगर लंबे समय से कार्यक्षेत्र में कोई विवाद या समस्या चल रही थी तो अब वह दूर हो सकती है। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है और नौकरी करने वालों के लिए भी यह दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन संपत्ति के मामले में आपको सतर्क रहना होगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।  आपको अपने निजी मामलों को घर से बाहर नहीं जाने देना है। यदि आपने किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने का सोचा है, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

मकर राशि (Capricorn)  आपका दिन सामान्य से बेहतर हो सकता है। व्यापार में साझेदारी में किए गए काम से मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में समझदारी और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में कई काम एक साथ मिलने के चलते आपकी चिंता बढ़ सकती है। साथ ही, काम के भार के चलते मन परेशान रह सकते है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप परिवार में किसी सदस्य से बहसबाजी में ना पड़ें। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई मामला विवादित था, तो उसमें भी आपको काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। भगवान के भक्तों में आपका काफी मन लगेगा। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी पारिवारिक कलह को दूर करके चलने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  मौसम परिवर्तन के चलते आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सेहत ठीक न होने के चलते आपका कामकाज में थोड़ा कम मन लग सकता है। लेकिन इस समय कोई भी फैसला लेना सही नहीं रहेगा। व्यापार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर ही कोई भी फैसला करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी कला और कौशल में निखार लायेंगे, जिससे आपके सहयोगी भी काफी खुश होंगे और आपको अपने बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी को नौकरी से लेकर समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।