Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा-वेस्ट में रहने वालों के लिए अच्छी खबर, यहां बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा-वेस्ट के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा-वेस्ट के निवासियों (Inhabitants) के लिए एक अच्छी खबर है। बढ़ती वाहन पार्किंग की समस्या (Parking Problems) और शहर में भीड़भाड़ व ट्रैफिक जाम की स्थिति को कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग (Multilevel Parking) बनाने का फैसला किया है। इस परियोजना से न केवल पार्किंग की समस्या हल होगी, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

मल्टीलेवल पार्किंग की योजना

प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग (Multilevel Parking) के निर्माण के लिए एक सलाहकार कंपनी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। यह कंपनी पार्किंग स्थलों का चयन, लागत का आकलन, समयसीमा तय करने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का काम करेगी। सलाहकार कंपनी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की 4 सोसायटी में अचानक तेज हुई हलचल

पार्किंग के साथ अतिरिक्त सुविधाएं

मल्टीलेवल पार्किंग (Multilevel Parking) के साथ-साथ प्राधिकरण शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में कई अन्य सुविधाएं भी विकसित करेगा। इनमें फुटपाथ बाजार, बस शेल्टर का सुदृढ़ीकरण और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं। ये सुविधाएं शहर की बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेंगी।

शहर के विकास में तेजी

अर्बन सर्विसेज विभाग के प्रभारी ने कहा कि इन परियोजनाओं के साथ प्राधिकरण विज्ञापन के माध्यम से अतिरिक्त आय के स्रोत भी विकसित करेगा। इससे न केवल परियोजनाओं की लागत को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि शहर के अन्य विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: रजिस्ट्री को लेकर इस सोसायटी के लोगों ने जमकर काटा बवाल

उपयुक्त स्थानों की तलाश

सलाहकार एजेंसी को बाजारों और व्यस्त स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग (Multilevel Parking) के लिए सर्वेक्षण करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन और फुटपाथ बाजारों के लिए भी उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा। इस पहल से ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा-वेस्ट में यातायात और बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद है।