Greater Noida: अपने जीवन के महत्वपूर्ण एव दीर्घ काल देश की सेवा मे समर्पित करने के बाद सेवनिबृत होकर, ग्रेटर नॉएडा मे रह रहे पूर्व सैनिको जिसमे थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के पूर्व सैनिक शामिल है, ने डायनामिक वेटरन वेलफेयर एसोसिएशन नाम की सस्था का गठन किया है। यह संगठन एक बिधिवत पंजीकृत और मान्यता प्राप्त सस्था है. इस संगठन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत ,उपाध्यक्ष रमेश अरोरा ,कोषाध्यक्ष रामवीर चौहान जनरल सेक्रेटरी श्री बिशन सिंह और सेक्रेटरी राजेन्द्रसिंह चौधरी है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: Supertech Ecovillage 1 सोसाइटी में पंचम वर्मा बने लोक कल्याण ध्वज वाहक

संगठन का मुख्य उदेश्य पूर्व सैनिको को संगठित करना, उनके हितो की रक्षा करना और सेवानिबृत होने के बाद उन्हें समाज मे सहजता पूर्वक पुनर्वास होने मे सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा संगठन का उदेश्य अपने क्षेत्र मे जन कल्याण और जन जागरण के कार्यकर्मो मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में बाढ़ जैसे हालात, वीडियो देख लीजिए

संगठन की पहली आम सभा 13 जुलाई 25 को 11 एवेन्यू गौर सिटी 2 मे बिधिवत संपन्न हुई। जिसमे संगठन के सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुआ अध्यक्ष जे डब्लू ओ सुरेंदर सिंह रावत (सेवानिब्रत) ने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिको से सस्था मे शामिल होने का आवाहन किया और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दृढ़ संकल्प होने का अस्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में हमें सहयोग दे तथा प्रोत्साहित करते रहें।

