Greater Noida West: Fire in flat of Mayfair Residency

Greater Noida West: मेफेयर रेजिडेंसी के फ्लैट में आग, बच्ची-डॉगी दोनों फंसे थे

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी मेफेयर रेजिडेंसी(mayfair residency) से आ रही है जहां एक फ्लैट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 2.30-300 बजे के बीच डी टावर के फ्लैट नंबर-1501 में अचानक आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Noida News: बाज़ार से पनीर खरीदकर चाव से खाने वाले ये ख़बर ज़रूर पढ़ें

फ्लैट के अंदर से बच्ची और एक डॉगी की आवाज आ रही थी जिससे सोसायटी में रहने वाले लोगों की सांसें अटक गई। किसी तरह वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है। फ्लैट के मालिक उस समय मौजूद नहीं थे। फ्लैट में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। हालांकि बच्ची और डॉगी के सुरक्षित बाहर निकाले जाने से वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।