Rajasthan

Rajasthan: लंदन में भारत गौरव अवार्ड समारोह को CM भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित, विजेताओं को दी बधाई

राजनीति राजस्थान
Spread the love

CM शर्मा ने कहा कि PM मोदी की दूरदर्शी और प्रभावशाली विदेश नीति ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है।

Rajasthan News: लंदन में आयोजित 12वें भारत गौरव अवार्ड समारोह (Bharat Gaurav Award Ceremony) को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री निवास से जुड़े सीएम ने भारत और विदेश की 25 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

आपको बता दें कि अपने संबोधन में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी और प्रभावशाली विदेश नीति ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान राज्य निवेश, नवाचार और समावेशी विकास के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: डॉक्टर्स-डे पर CM भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस राज में बदहाल थे चिकित्सा इंतजाम

पर्यटन, खनन और उद्योग में राजस्थान की तेजी

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राजस्थान खनन, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी राज्य में बेहतरीन काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की हवेलियों, महलों और किलों की भव्यता और समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। धार्मिक स्थलों, वन्य अभयारण्यों और रेगिस्तानी पर्यटन स्थलों का भी तेजी से विकास हो रहा है।

प्रवासियों से किया निवेश का आह्वान

मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन में रह रहे प्रवासी भारतीयों से राजस्थान आने और यहां निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी भाई-बहनों की भागीदारी से राजस्थान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। उनका सहयोग भारत के वैश्विक नेतृत्व को और अधिक मजबूती देगा।

ट्वीट में सीएम ने दोहराया संकल्प

इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर, राजस्थान सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित होने वाले सभी विशिष्ट जनों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।’

ये भी पढ़ेंः Jaipur: वन राज्यमंत्री ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आईएमए अलवर द्वारा आयोजित समारोह में की शिरकत

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार निवेश, नवाचार और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में राजस्थान की असीम संभावनाओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करते हुए उन्होंने सभी सम्मानित अतिथियों और उद्यमियों को प्रदेश में आमंत्रित किया।