Vastu Tips

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: धन की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दिशा (Direction of Home) बनावट और उसमें रखी वस्तुओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जहां सकारात्मक ऊर्जा से जीवन में तरक्की और खुशहाली आती है, वहीं नकारात्मक ऊर्जा आर्थिक तंगी, तनाव और बीमारी का कारण बन सकती है। अगर आपके घर (Home) में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं या मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो वास्तुशास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिनसे घर में सुख-समृद्धि का वास हो सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

धन की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

वास्तु (Vastu) के अनुसार, यदि लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना गया है। उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाने से घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

घर में बनी रहे सकारात्मक ऊर्जा

घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, इसके लिए हंसते हुए छोटे बच्चों की तस्वीर लगाना फायदेमंद होता है। वास्तुशास्त्र मानता है कि ऐसी तस्वीरें घर के वातावरण को उल्लासपूर्ण बनाती हैं और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और खुशियां बढ़ती हैं।

प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरों से मिलेगी शांति

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नदियों और झरनों जैसे प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरें लगाना भी वास्तु के अनुसार लाभकारी होता है। इससे घर के वातावरण में शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहे, तो इन वास्तु उपायों को अपनाकर घर के माहौल को ऊर्जा से भरपूर बनाया जा सकता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।