Rajasthan

Rajasthan: भजनलाल शर्मा को CM क्यों बनाया? महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में जेपी नड्डा ने बताई अहम वजह

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी के विजन के सच्चे सिपाही हैं भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: देवी अहिल्याबाई होल्कर (Devi Ahilyabai Holkar) की 300वीं जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन (Women Empowerment Conference) में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के कार्यों को भी सराहा और बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई। पढ़िए पूरी खबर…

भजनलाल शर्मा को क्यों बनाया गया मुख्यमंत्री: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, ‘भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से जुटे हैं। वे विचारधारा के सच्चे सिपाही हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।’ उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी आज उन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका सामना कभी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने किया था।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: दिल्ली दौरे पर पहुंचे CM भजनलाल, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

Pic Social Media

2014 के बाद देश की दिशा और दशा में बड़ा बदलाव

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 के बाद देश की राजनीति का तरीका ही बदल गया है। अब ‘पॉलिटिक्स ऑफ अकाउंटेबिलिटी एंड रिस्पांसिबिलिटी’ का युग है, जहां शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता को महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होती थी, अब सेवा का माध्यम बन चुकी है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार, जांच के आंकड़े चौंकाने वाले

स्वास्थ्य सेवाओं में आए बदलावों का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि मोदी सरकार अब सिर्फ बीमारियों के इलाज पर नहीं, बल्कि उन्हें रोकने पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष की उम्र में ही स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था शुरू की गई है।

  • 29 करोड़ लोगों की ओरल कैंसर जांच
  • 35 करोड़ लोगों की डायबिटीज जांच
  • 2.58 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित पाए गए

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने 16 नए एम्स और 23 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। अब तक 63 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan रोडवेज में होगा बड़ा बदलाव, CM भजनलाल शर्मा ने दिए परिवहन विभाग को सख्त निर्देश

देवी अहिल्याबाई को इतिहास में नजरअंदाज किया गया: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा, ‘इतिहास में उन्हें उतना स्थान नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था। बीजेपी अब उनके योगदान को समाज के सामने लाने का कार्य कर रही है। जिन लोगों ने अहिल्याबाई को दबाया, आज जनता ने उन्हें ही इतिहास के हाशिए पर पहुंचा दिया है।’