Delhi Metro

Delhi Metro: अब UBER ऐप-दिल्ली मेट्रो का कनेक्शन, यात्रियों को राहत

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi Metro: अब Uber ऐप से खरीदें दिल्ली मेट्रो का टिकट

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म Uber ने अब अपने ऐप पर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के टिकट की बुकिंग सेवा शुरू (Start Booking Service) कर दी है। यह सुविधा 19 मई से लागू कर दी गई है। इस नई सर्विस के तहत Uber ने सरकारी डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क ONDC के साथ साझेदारी की है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि Uber की इस पहल से अब यूजर्स मेट्रो स्टेशन पर लंबी कतार में लगने के बजाय सीधे ऐप से QR-बेस्ड टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए ऐप में एक मेट्रो टिकट सेक्शन जोड़ा गया है। यात्री यहां से अपनी यात्रा की शुरुआत और गंतव्य स्टेशन की जानकारी डालकर UPI पेमेंट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। पेमेंट के बाद ऐप में ही QR कोड वाला टिकट मिल जाएगा, जिससे सीधे मेट्रो में एंट्री की जा सकेगी।

Uber ने एक बयान में कहा कि फिलहाल यह सेवा दिल्ली मेट्रो के लिए शुरू की गई है, लेकिन इसी साल देश के तीन अन्य शहरों में भी मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा लॉन्च की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Noida से गुरुग्राम, 180 की रफ़्तार से दौड़ेगी गाड़ी, नहीं जाना होगा दिल्ली

लॉजिस्टिक्स सर्विस की भी तैयारी

Uber सिर्फ यात्री सेवाओं तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी आने वाले समय में ONDC नेटवर्क के माध्यम से B2B लॉजिस्टिक्स सर्विस भी शुरू करने की योजना बना रही है। इसकी शुरुआत फूड डिलीवरी से होगी। Uber का उद्देश्य यह है कि छोटे-बड़े सभी बिजनेस अपनी जरूरत के अनुसार Uber के डिलीवरी नेटवर्क का फायदा उठा सकें। भविष्य में इसे ई-कॉमर्स, किराना, फार्मेसी और हेल्थकेयर लॉजिस्टिक्स तक विस्तार दिया जाएगा।

क्या है ONDC?

ONDC भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स को लोकतांत्रिक और समावेशी बनाना है। यह नेटवर्क बायर्स, सेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को एक ओपन प्लेटफॉर्म पर आपस में जुड़ने और लेनदेन करने की सुविधा देता है वो भी किसी एक खास ऐप या प्लेटफॉर्म पर निर्भर हुए बिना।

ये भी पढ़ेंः Delhi: पुरानी गाड़ियों में तेल भरवाने वाले पहले ये खबर पढ़ लीजिए

यह पहल वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले DPIIT द्वारा चलाई जा रही है। ONDC के अंतर्गत सेवाओं को मोबिलिटी, रिटेल और लॉजिस्टिक्स श्रेणियों में विभाजित किया गया है। Uber और ONDC की इस साझेदारी से दिल्ली के यात्रियों को मेट्रो में सफर करना अब और भी आसान और डिजिटल हो गया है।