Rajasthan: किसानों के लिए गुड न्यूज, सरसों की MSP पर खरीद सीमा बढ़ी
Rajasthan News: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दे दी है। राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने सरसों की खेती करने वाले किसानों को ज्यादा से ज्यादा मिल सके इसके लिए बड़ा कदम उठाया है। भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाने वाली सरसों की खरीद सीमा में बढ़ोतरी कर दी है। प्रदेश सरकार ने अब सरसों की समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद की सीमा को 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान कर दिया है। साथ ही डिग्गी निर्माण (Diggy Construction) की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून 2025 तक की गई हैं।
ये भी पढ़ेंः Jaipur: विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए डिस्कॉम्स उठाएं प्रभावी कदम – CM भजनलाल शर्मा

सरसों उत्पादक किसानों को होगा फायदा
ये दोनों ही सौगात किसानों को मिलने से आर्थिक लाभ होगा। आपको बता दें कि पहले समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद की सीमा प्रति किसान 25 क्विंटल थी। जिसे भजनलाल सरकार ने बढ़ाकर अब प्रति किसान 40 क्विंटल किया गया है। इसी प्रकार डिग्गी निर्माण के लिये पूर्व में समय सीमा 31 मार्च 2025 थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून 2025 तक कर दिया गया है। दोनों ही आदेश केन्द्र और प्रदेश सरकार की तरफ से जारी भी कर दिए गए हैं। इससे सरसों उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने पर अधिक फायदा होगा।
10 अप्रैल से शुरू होगी सरसों की खरीद
समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद के लिये किसानों को 5,950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सरकार करेगी। सरसों खरीद की समय सीमा 10 अप्रैल 2025 है। इसके लिये रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। पहले सरसों खरीद की सीमा प्रति किसान 25 क्विंटल थी। जिससे अधिक मात्रा में सरसों की उपज किसान समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पा रहे थे।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान के कृषि मंडियों में होगा करोड़ों की लागत से विकास कार्य, CM भजनलाल ने दी मंजूरी
डिग्गी निर्माण की भी बढ़ी समय सीमा
इसी प्रकार किसानों द्वारा सिंचाई पानी को संरक्षित करने के लिये डिग्गी निर्माण की समय सीमा बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दी गई है। 31 मार्च के बाद भी किसान डिग्गी निर्माण कर सकेंगे। इससे किसानों की फसल भी खराब नहीं होगी और समय मिलने से किसान आराम से डिग्गी का निर्माण करवा सकेंगे। भजनलाल सरकार की दोनों ही घोषणाओं पर किसानों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया है। इससे जहां एक ओर किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, वहीं उनकी परेशानियां दूर हो सकेंगी।
