Patna

Patna: CM ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध,लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

बिहार राजनीति
Spread the love

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एंव फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर शोक एवं दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े: Bihar: हर बच्चा होगा स्कूल का हिस्सा,1 से 15 अप्रैल तक चलेगा नामांकन पखवाड़ा

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० मनोज कुमार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी थे। उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। स्व० मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

ये भी पढ़े: Patna: जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मास्टरप्लान तैयार

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25