Property Registry

Property Registry: नोएडा की इन 3 सोसायटी के लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Property Registry: नोएडा की इन 3 सोसायटी के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर

Property Registry: उत्तर प्रदेश के नोएडा की 3 सासायटी से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा के ओखला पक्षी विहार (Okhala Pakshee Vihaar) के 10 किलोमीटर दायरे में आने वाली तीन और ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को जीरो पीरियड (Zero Period) का लाभ मिल गया है। जीरो पीरियड का लाभ मिलने से बिल्डर पर बकाया कम हो जाएगा। इससे वह प्राधिकरण का बकाया जमा आसानी से जमा कर सकते हैं। इससे लगभग 1200 फ्लैट की रजिस्ट्री पूरी हो सकेगी। बता दें कि पहले एक परियोजना को जीरो पीरियड का फायदा बिल्डर को दे चुका है।
ये भी पढ़ेंः Water Taxi: यमुना में चलेगी वाटर टैक्सी..नोएडा से दिल्ली का पूरा रूट देखिए

Pic Social Media

फ्लैट बायर्स (Flat Buyers) को कब्जा दिलाने और रजिस्ट्री के लिए अमिताभकांत समिति (Amitabh Kant Committee) की सिफारिश पर एक पैकेज शासन ने लगभग सवा साल पहले लागू किया था। इसमें बिल्डरों को कोरोना काल से समय का दो साल का जीरो पीरियड (Zero Period) का लाभ दिया जा रहा है। इसी में एक बिंदु यह भी था कि जो इस पैकेज पर सहमति देते हुए बकाया जमा करेंगे उन्हें एनजीटी (NGT) के आदेश से संबंधित काम बंद होने के दौरान का भी जीरो पीरियड का भी लाभ दिया जाएगा। इस मामले में इस महीने के शुरूआत से प्राधिकरण ने जीरो पीरियड का फायदा देना शुरू किया था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

शुरुआत में एक परियोजना को लाभ दिया गया था। अब तीन और बिल्डर परियोजना को प्राधिकरण ने जीरो पीरियड का लाभ देने का फैसला लिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिन तीन परियोजनाओं को लाभ दिया गया है, उनमें सेक्टर-78 स्थित महागुन मजारिया (Mahagun Mazaria), प्रतीक समूह की सेक्टर-108 की एक और परियोजना और सेक्टर-45 प्रतीक स्टाईलोन परियोजना शामिल है। एनजीटी का यह लाभ तभी लागू होगा, जब प्राधिकरण की तरफ से नए सिरे से तैयार किए गए बकाये को जमा कर देंगे।

ये भी पढ़ेंः Noida Property: नोएडा में यहां बनेगा टाइम्स स्क्वायर

प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जल्द ही संबंधित परियोजनाओं को इस बारे में पत्र जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले सेक्टर-108 स्थित लॉरिएट बिल्डवैल परियोजना को 0 पीरियड का लाभ दिया जा चुका है। इसमें 327 फ्लैट की रजिस्ट्री रुकी हुई है। निर्माण कार्य रखने पर नोएडा प्राधिकरण ने उस दौरान संबंधित परियोजनाओं को 77 दिन के जीरो पीरियड का लाभ दे दिया था लेकिन बिल्डर 2 साल के समय की मांग कर रहे थे। अब यह जीरो पीरियड का फायदा 14 अगस्त 2013 से 19 अगस्त 2015 तक का देना शुरू किया गया है।

36 परियोजनाओं के काम प्रभावित

ओखला पक्षी विहार के दायरे में आने वाली लगभग 36 परियोजनाओं का काम इससे प्रभावित हुआ था। अभी लगभग 12 परियोजनाओं के बिल्डर ने 0 पीरियड का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। प्राधिकरण इनके बकाये की गणना कर रहा है।

2013 में हुआ था काम बंद

आपको बता दें कि साल 2013 में एनजीटी के आदेश पर ओखला पक्षी विहार के 10 किलोमीटर दायरे में काम बंद हुआ था। पक्षी विहार को नुकसान की आशंका को देखते हुए यह काम बंद किया गया था। बाद में छूट दे दी गई थी। इस दौरान काम बंद रहने की एवज में प्राधिकरण ने साल 2016 में एक बार 77 दिन का जीरो पीरियड का लाभ दिया था। अब 77 दिन को कमकर 2 साल के जीरो पीरियड का फायदा दिया जा रहा है।

जानिए किन्हें मिल रहा है 0 पीरियड का लाभ

नोएडा प्राधिकरण कोरोना काल के दौरान का अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2022 तक के दौरान का जीरो पीरियड का लाभ हर बिल्डर परियोजना को दे रहा है। इससे बिल्डरों पर बकाया राशि कम हो जाती है। शर्त के रूप में यह फायदा उन्हीं परियोजना के बिल्डर को दिया जा रहा है, जो कुल बकाये में से 25 प्रतिशत राशि जमा कर रहे हैं और उसे पूरा पैसा एक से दो साल के अंदर जमा करना होगा।