Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए SMC बैठक आयोजित

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब के सरकारी स्कूलों में हो रहा बदलाव, SMC बैठक में बोले शिक्षा मंत्री

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की शिक्षा प्रणाली को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) इसके लिए तरह तरह के प्रोग्राम चला रहे हैं। जिसका असर आज पंजाब में सीधा देखा जा सकता है। जो सरकारी स्कूल कभी बंद होने के कगार पर पहुंच गए थे, आज वहां अच्छी संख्या में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसी को लेकर पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने कहा कि भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) का लक्ष्य है कि प्रदेश की शिक्षा प्रणाली देश में सर्वश्रेष्ठ हो। इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग (Punjab School Education Department) ने मंगलवार को राज्य भर के सभी 19,110 सरकारी स्कूलों में मेगा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) की बैठक आयोजित की, इस बैठक में विद्यार्थियों के माता-पिता और प्रतिनिधियों को स्कूलों के प्रबंधन से संबंधित फैसले लेने में सीधे भूमिका निभाने का मौका मिला।
ये भी पढ़ेंः Punjab पुलिस की विशेष जांच टीम ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज की 8 FIR

Pic Social Media

स्कूल परिसरों की स्वच्छता पर केंद्रित थी बैठक

पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार मेगा एसएमसी बैठक (SMC Meeting) स्कूल कैंपस में स्वच्छता पर केंद्रित थी। इस दौरान एसएमसी सदस्य और माता-पिता ने स्वच्छता का मूल्यांकन करने, सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान करने और स्थानीय समाधान साझा करने के लिए अपने-अपने स्कूलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक स्वस्थ और ज्यादा अनुकूल सीखने का माहौल सृजित करने के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण के प्रयासों और दीर्घकालिक रखरखाव से संबंधित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

बैठक में इन पर हुई चर्चा

स्कूल शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि आज की चर्चा का केंद्र स्कूल का बदलाव, एसएमसी (SMC) के साथ था। शिक्षा मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा प्रणाली में और सुधार सामूहिक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि माता-पिता और एसएमसी सदस्यों ने स्कूल के बुनियादी ढांचे, विद्यार्थियों की भलाई और शैक्षणिक प्रगति को और बेहतर बनाने से संबंधित चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया और विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ेंः Punjab: Dr. Baljit Kaur ने केंद्र से अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए नीतिगत सुधार की अपील की

मंत्री बैंस ने की स्कूल मुखियों की तारीफ

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस महत्वपूर्ण बैठक को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए स्कूल प्रमुखों और स्टाफ की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पंजाब की शिक्षा प्रणाली को देश की सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।