Rajasthan

Rajasthan: बजट 2025 की CM भजनलाल ने की तारीफ, बोले-गरीब, युवा, महिला और किसान हितैषी है बजट

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने बजट 2025 पर दी अपनी प्रतिक्रिया बोले-किसानों को मिली बड़ी सौगात

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2025 को लेकर बड़ी बात कही है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने बजट 2025 (Budget 2025) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें सभी क्षेत्र का संतुलन देखने को मिला। उन्होंने आगे कहा कि यह विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के ग्रामीणों को भजनलाल सरकार तोहफा, गांव से शहर का सफर होगा आसान, चलेंगी बसें

राजस्थान (Rajasthan) के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को सीएम हाउस पर सुना। यह सर्वसमावेशी बजट न केवल वर्तमान समय की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस बजट में आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश और पर्यावरण संरक्षण का समुचित संतुलन देखने को मिला है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जल जीवन मिशन की अवधि बढ़ाई गई

आपको बता दें कि राजस्थान में चल रहे जल जीवन मिशन की अवधि 2028 तक बढ़ाए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि राजस्थान की ओर से पावर सेक्टर रिफॉर्म के लिए विशेष सहायता देने एवं राज्य को पूंजीगत निवेश के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किये जाने के संबंध में प्रस्ताव दिए थे, जिस पर केन्द्र सरकार ने बजट में मंजूरी प्रदान की है।

Pic Social Media

गरीब, युवा, महिला, किसान के कल्याण पर विशेष फोकस

सीएम शर्मा ने कहा कि बजट में गरीब, युवा, महिला, किसान के कल्याण पर विशेष फोकस किया गया है। साथ ही अन्त्योदय की अवधारणा पर काम करते हुए समाज के सभी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, रोजगार, एमएसएमई, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक, कौशल प्रशिक्षण जैसे नवाचारों के लिए भी विभिन्न प्रावधान किए गए हैं, जिससे सभी क्षेत्रों में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः Delhi Election: CM भजनलाल ने आप-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- दिल्ली में दिया तले अंधेरा जैसा हाल

क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बताया कि बजट 2025 में किसानों को सशक्तीकरण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी, छोटे शहरों को 88 एयरपोर्ट से जोड़ना, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, नया आयकर कानून, आईआईटी संस्थानों में सीट की बढ़ोतरी, मेडिकल टूयूरिज्म को बढ़ावा देना सहित विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधानों से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।