Bank Holiday: 23 जनवरी को बैंक रहेंगे बंद, जानिए कारण
Bank Holiday: अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम होतो उसे आज ही कर लें। गुरुवार 23 जनवरी को सभी बैंक बंद रहेंगे। गुरुवार को SBI, PNB, HDFC जैसे तमाम पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) बैंक बंद रहेंगे। लेकिन देश के सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ कोलकाता, ओडिशा और त्रिपुरा में बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सावधान! ठगी का नया तरीका आ गया

23 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक
भारत के ज्यादातर राज्यों में 23 जनवरी गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 23 जनवरी को बैंक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में बंद रहेंगे। गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और वीर सुरेंद्र साईं जयंती है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की जयंती हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में देशभर में मनाई जाती है। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी की अहम भूमिका निभाई। उनका नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा, युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करता है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: आ गई उड़ने वाली टैक्सी..घंटों का सफ़र मिनटों में होगा पूरा
वीर सुरेंद्र साईं जयंती
23 जनवरी को ही वीर सुरेंद्र साईं (Veer Surendra Sai) की भी जयंती मनाई जाती है। वे ओडिशा के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक थे, जिन्होंने अंग्रेज़ों के खिलाफ खूब संघर्ष किया। गरीब और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ने वाले सुरेंद्र साईं ने अपने जीवन का अधिकांश समय जेल में बिताया। उनका बलिदान और संघर्ष स्वतंत्रता संग्राम का गौरवपूर्ण अध्याय है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जनवरी 2025 में इस दिन बैंक रहेंगे बंद
23 जनवरी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्र साईं जयंती (बैंक बंद: अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)
25 जनवरी- चौथा शनिवार
26 जनवरी-रविवार, गणतंत्र दिवस
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेगी जारी
बैंक हॉलिडे के दिन भी सभी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का प्रयोग कर सकते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप और वेबसाइट से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सर्विस ली जा सकती हैं। कैश की जरूरत होने पर एटीएम से भी कैश निकाला जा सकता है।
