DDA Flat: दिल्ली में घर लेने का सपना होगा साकार, मात्र 8 लाख में मिल रहा है फ्लैट
DDA Flat: अगर आपका भी सपना राजधानी दिल्ली में घर लेने का है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवासीय योजना शुरू हो गई है। बुधवार से ही यह योजना शुरू हुई, जिसको पहले ही दिन से अच्छा रिस्पांस मिला है। श्रमिक आवास योजना (Shramik Aavaas Yojana) के अनुसार पहले दिन कुछ ही घंटों में 23 फ्लैट बिक गए।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा के लोग रात से दहशत में क्यों हैं?

आपको बता दें कि पीएम-विश्वकर्मा योजना (PM-Vishwakarma Yojana) के लाभार्थियों सहित दिल्ली भवन और दूसरे निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (DBOCWWB) के तहत रजिस्टर्ड भवन और निर्माण श्रमिक योजना के तहत पात्र हैं। नरेला (Narela) में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों (EWS Flats) पर 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबका घर आवास योजना के तहत भी मात्र कुछ ही घंटों में 715 फ्लैट बिक गए। इस योजना में सिरसपुर, नरेला और लोकनायकपुरम जैसे स्थानों पर विभिन्न श्रेणियों के फ्लैट 25 प्रतिशत छूट के साथ पेश किए गए हैं।
डीडीए (DDA) की इस योजना में महिलाएं, ऑटो-रिक्शा चालक (परमिट धारक), कैब चालक, एससी/एसटी, युद्ध विधवाएं, दिव्यांग व्यक्ति, पूर्व सैनिक और वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ता और पीएम-एसवीनिधि योजना के लाभार्थी इस योजना के तहत पात्र हैं। रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो रेल मेट्रो कारिडोर के उद्घाटन ने हाल ही में नरेला में फ्लैटों की बिक्री में काफी तेजी लाई है, जहां विभिन्न श्रेणियों के तहत 656 फ्लैट बेचे गए।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: नोएडा से दिल्ली..इन 5 रास्तों पर जाने से बचें!
डीडीए अध्यक्ष एवं उपराज्यपाल के मार्गदर्शन में डीडीए कई स्कीम ला रहा है। सभी के लिए आवास सुनिश्चित करना और नरेला के समग्र विकास को सुनिश्चित करना, जिसमें इसे शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करना भी शामिल है।
DDA श्रमिक आवास योजना 2025
DDA की यह योजना मुख्य रूप से भवन और निर्माण श्रमिक के है। इसके लिए जरूरी है कि श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (डीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) के साथ होना चाहिए। इस योजना में नरेला में 700 ईडब्ल्यूएस फ्लैट तैयार हैं। यह स्कीम पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर है। इसमें 25 प्रतिशत छूट के साथ फ्लैट मिल रहे हैं। इनकी शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये है। इस स्कीम में 50 हजार रुपये से बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग 15 जनवरी से शुरू है जो 31 मार्च को खत्म होगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
डीडीए सबका घर आवास योजना 2025 को भी जानिए
दिल्ली विकास प्राधिकरण की इस योजना में कुछ खास कैटेगरी के लोगों को फ्लैट दिए जा रहे हैं। इनमें शहीदों की पत्नी, आटो रिक्शा ड्राइवर और कैब ड्राइवर (Registered in Delhi), पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडर या हाकर के रूप में पंजीकृत, दिव्यांग, एससी/एसटी आदि शामिल हैं।
प्राधिकरण की इस योजना में ईडब्ल्यूएस और एलआइजी फ्लैट लोकनायक पुरम, सिरसपुर और नरेला में हैं। वहीं एमआइजी और एचआइजी फ्लैट लोकनायक पुरम तथा नरेला में हैं। इसमें भी 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इनकी भी शुरुआती कीमत करीब 8.65 लाख रुपये है। इसमें भी रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी से शुरू हो गया है।
