Punjab: जालंधर में AAP की जीत, विनीत धीर बने मेयर
Punjab News: आम आदमी पार्टी, पंजाब से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब के जालंधर को नया मेयर (Jalandhar Mayor) मिल गया है। वार्ड नंबर 62 से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पार्षद विनीत धीर (Vineet Dheer) को जालंधर नगर निगम को नया मेयर चुना गया है। वहीं बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों को सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर के रूप में नियुक्त कर दिया गया है। जालंधर के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नए पदभार की जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने शहीद हर्षवीर सिंह के परिवार के लिए की बड़ी घोषणा, पढ़िए पूरी खबर
सीएम मान ने दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार जालंधर के विकास के लिए हर तरह से प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के शहर का विकास और उनका मॉर्डनाइजेशन करना है।
ढोल-नगाड़ों से मनाया गया जश्न
जालंधर मेयर के जैसे ही तीनों नामों की घोषणा हुई, वैसे ही आम आदमी पार्टी के समर्थक और नेताओं ने रेडक्रॉस भवन के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी द्वारा नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी की जीत पर खुशी जाहिए की गई।
ये भी पढ़ेंः Punjab: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा 220 पेटी अवैध शराब के साथ ट्रक जब्त : हरपाल सिंह चीमा
तेजी से होगा जालंधर का विकास
आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी है और कहा कि आप का मेयर बनने से जालंधर के विकास को और भी तेज रफ्तार मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। साथ ही अब जालंधर विकास की नई इबारत लिखेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आप ने किया जीत का दावा
पंजाब आप प्रमुख अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि जालंधर की जनता ने नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को निर्णायक जनादेश दिया, जिसके वजह से आज पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर मिल गए हैं। उन्होंने जालंधर की जनता का धन्यवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

