UP के लोगों को CM योगी का तोहफा, अब मुफ्त में मिलेगी बिजली
Free Electricity Yojna : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि अब यूपी (UP) के लोगों को बिजली बिल को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए यूपी की योगी सरकार ने पात्र लोगों के लिए फ्री योजना का तोहफा दिया है। प्रदेश भर से फ्री बिजली (Free Electricity) के लिए किसानों को चिंहित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी जिले से किसानों की लिस्ट योगी सरकार ने मांगी है। जिससे उन्हें फ्री बिजली योजना से जोड़ा जा सके। साथ ही बिल का भुगतान कर योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन (Registration) कराने के बाद ही किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए 140 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह बिजली फ्री मिलेगी। आपको बता दें कि प्रत्येक जिले से लाखों किसानों को योजना में शामिल करने का उद्देश्य सरकार का है।
ये भी पढ़ेंः Prayagraj Mahakumbh: महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार का आपदा प्रबंधन मास्टर प्लान तैयार

चलाया जाएगा अभियान
उत्तर प्रदेश के किसानों को फ्री बिजली योजना का लाभ देने के लिए बिजली विभाग पंजीकरण की कार्रवाई तेज कर दी है। सिर्फ इतना ही नहीं विभागीय अधिकारियों से सभी जिले के लाभार्थियों की लिस्ट भी लखनऊ देने की बात कही गई है। वहीं दूसरी तरफ बिजली चोरी कर फसलों की सिंचाई करने वालों को विभाग चिह्नित कर उन्हें कनेक्शन देने की मुहिम भी चलाएगा, इससे किसान बिजली चोरी के बजाए फ्री बिजली योजना का लाभ ले सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना भी लॅान्च की है। जिसमें बकायेदार एक साथ बिल जमा करके योजना का लाभ ले सकते हैं। फ्री बिजली योजना का लाभ एक अप्रैल 2023 के बाद से किसानों को एक किलोवाट कनेक्शन पर फसलों की सिंचाई के लिए 140 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों को घर के कनेक्शन का बिजली बिल व आधार नंबर देना होगा।
ये भी पढ़ेंः UP News: 6 से 10 जनवरी तक स्कूलों-कॉलेजों में चलाएं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: CM Yogi
जानिए कैसे करें आवेदन
अगर आप भी किसान हैं और फ्री बिजली योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो घर के कनेक्शन का बिजली बिल और आधार नंबर लेकर निकटवर्ती बिजली घर जाएं। इसके साथ ही संबंधित जेई से मिलकर अपने रजिस्ट्रेशन के लिए फॅार्म प्राप्त करें। यही नहीं यूपीपीसीएल की साइट पर जाकर ऑनलाइन भी फ्री बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि बिजली चोरी को लेकर भी सरकार सख्त हो गई है। विभागीय अधिकारियों को बिजली चोरी करने वालों के कनेक्शन काटने के लिए कहा गया है।
