Punjab

Punjab: रेहड़ी वालों की भलाई के लिए मान सरकार ने उठाए जरूरी कदम

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब
Spread the love

Punjab: रेहड़ी वालों की भी रखा जा रहा है पूरा ख्याल: CM मान

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने सरल और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए न सिर्फ पंजाब बल्कि देश दुनिया में भी जाने जाते हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली राज्यसरकार ने न केवल राज्य के विकास को प्राथमिकता दी है, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजना निकालकर काम किया है। खासकर स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) यानी सड़क किनारे ठेला लगाने वाले छोटे व्यापारियों के लिए तो मान सरकार ने ढ़ेरों काम किए हैं। स्ट्रीट वेंडर्स की सुविधा के लिए उनकी योजना को एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। मान सरकार (Mann Government) ने योजना बनाकर न केवल उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करती है, बल्कि उनकी दुकान से लेकर रोजगार तक को सुरक्षित किया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के सरकारी स्कूल, प्राइवेट पर भारी: CM Mann

Pic Social Media

पंजाब के शहरों में सड़क किनारे छोटे व्यवसाय (Small Business) करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। सड़क किनारे दुकान लगाकर ये लोग न सिर्फ अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करते हैं, बल्कि आम आदमी को कम दामों पर सामान और सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। हालांकि, इन्हें अक्सर स्थिर आय, कानूनी मान्यता और मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है। इसी आवश्यकता को समझते हुए पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने स्ट्रीट वेंडर्स की बेहतरी के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरू की है।

Pic Social Media

पंजाब में पहले स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को अवैध व्यापार करने वालों के रूप में देखा जाता था। लेकिन पंजाब की मान सरकार ने सभी स्ट्रीट वेंडर्स का रजिस्ट्रेशन कराकर कानूनी मान्यता प्रदान की है। इसके लिए नगर निगम और स्थानीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि वे इन्हें लाइसेंस जारी करें। इससे न केवल उनका व्यवसाय सुरक्षित हो रहा है, बल्कि उन्हें पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा भी किसी प्रकार से परेशान नहीं किया जाता है।

Pic Social Media

स्थान आवंटन

स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) के लिए विशेष बाजार या वेंडिंग जोन तैयार किए जा रहे हैं। कई शहरों में ये बन भी गए हैं। इन स्थानों पर स्ट्रीट वेंडर्स आसानी से अपना व्यवसाय कर सकते हैं। इन बाजारों में सफाई, पानी की सप्लाई, शौचालय और बैठने की अच्छी व्यव्स्था की गई हैं। यह कदम स्ट्रीट वेंडर्स और ग्राहकों दोनों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

Pic Social Media

आर्थिक सहायता और बीमा

स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को कम ब्याज दरों पर लोन भी मान सरकार उपलब्ध करा रही है। इसके तहत उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मिलता है जिससे वो अपने बिजनेस को और बढ़ा सकें साथ ही ज्यादा मुनाफा कमा सकें। स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया गया है। साथ ही दुर्घटना बीमा भी शामिल है, जिससे किसी अप्रिय घटना के समय उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

Pic Social Media

पुलिस और प्रशासनिक सहायता

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने वेंडर्स की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया। इसके लिए राज्य पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वेंडर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। वेंडिंग जोन में पुलिस की नियमित गश्त और तैनाती की गई है। साथ ही प्रशासनिक समर्थन से वेंडर्स को अवैध वसूली और उत्पीड़न से छुटकारा मिल गया है। इसके अलावा, वेंडिंग के दौरान उत्पन्न होने वाली कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की गई है।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: मान सरकार की बड़ी पहल.. पंजाब ITI में 27 नए कोर्स शुरू

Pic Social Media

जागरूकता कार्यक्रम

पंजाब की मान सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकारों और उनके व्यवसाय के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई सार्वजनिक अभियान भी समय समय पर चलाते हैं। इन अभियानों के माध्यम से आम जनता को यह बताया गया है कि स्ट्रीट वेंडिंग केवल एक व्यापार नहीं है, बल्कि यह लाखों परिवारों के जीवनयापन का माध्यम है। साथ ही, वेंडर्स को भी अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई है जिससे वे अपने व्यवसाय में उत्पीड़न या अन्य समस्याओं से बच सकें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का मानना है कि स्ट्रीट वेंडर्स को उनके व्यवसाय के लिए उचित और सुरक्षित माहौल प्रदान करना न केवल उनके अधिकारों की रक्षा करने के बराबर है, बल्कि यह राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएम भगवंत सिंह मान का यह कदम राज्य में रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की यह योजना स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और कानूनी सुरक्षा भी प्रदान करती है।

Pic Social Media

सीएम भगवंत सिंह मान की स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू की गई योजना राज्य के छोटे व्यापारियों के लिए एक उम्मीद की किरण साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल स्ट्रीट वेंडर्स को कानूनी संरक्षण और सुरक्षित वातावरण मिल रहा है, बल्कि उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आर्थिक और प्रशासनिक सहायता भी बड़े आसानी से ही मिल जा रही है। यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण और उनकी समग्र विकास की सोच का हिस्सा है, जो यह सुनिश्चित करती है कि राज्य का हर वर्ग, चाहे वह गरीब हो या साधारण व्यापारी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है, और बहुत ही जल्द भारत के विकसित राज्यों की लिस्ट में अपना पहले स्थान पर नाम दर्ज कराएगा।