Noida Airport

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट जाना आसान..एयरपोर्ट को ग्रीन फील्ड से जोड़ने वाला इंटरचेंज तैयार!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्ट होगा, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, इंटरचेंज होगा तैयार

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। नोएडा एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए भी तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) से जोड़ने वाला इंटरचेंज बनकर करीब करीब तैयार हो गया है। इसकी गुणवत्ता चेक करने के लिए दिसंबर में ही या फिर कभी भी हल्के वाहनों से ट्रायल किया जा सकता है। एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट से कनेक्ट करने वाले इस इंटरचेंज से दिल्ली और एनसीआर (Delhi – NCR) के साथ ही आगरा, मथुरा से एयरपोर्ट के लिए लोगों की राह आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की 74 बड़ी फैक्ट्री को लेकर परेशान करने वाली ख़बर

Pic Social Media

प्राधिकरण के अधिकारी ने जानकारी दी कि इंटरचेंज पर आरसीसी (RCC) के बाद तारकोल की लास्ट लेयर का काम पूरा कर लिया गया है। अब सिर्फ फिनिशिंग का काम हो रहा है, जो मुश्किल से एक सप्ताह में खत्म हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट से जोड़ रहे इस इंटरचेंच की लंबाई 750 मीटर है और यह 8 लेन का है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) से कनेक्ट करने के लिए एनएचएआई, भारतमाला परियोजना के तहत 2414 करोड़ की लागत से 31 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बना रहा है। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा की सीमा में 22 किलोमीटर और जेवर की सीमा में 9 किलोमीटर लंबा है। यह 9 किलोमीटर का हिस्सा जेवर में 6 गांव की जमीन पर तैयार किया जा रहा है।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के रास्ते ही एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए दयानतपुर गांव के पास इंटरचेंज का निर्माण हुआ है। इंटरचेंज शुरू होने के बाद नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर और आगरा, मथुरा तक के लोगों के लिए नोएडा एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा की इंजीनियर महिला ने क्यों किया सुसाइड?

जल्द ही होगा ट्रायल

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर बने इंटरचेंज से लेकर एयरपोर्ट के पास तक लगभग 1300 मीटर तक सड़क निर्माण हो रहा है। यह सड़क अभी बन रही है, जिससे ट्रायल में समय लगने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इसे जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। यहां पर मिट्टी के साथ ही पत्थर की गिट्टी बिछाने तक का काम कर लिया गया है। जल्द ही सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ट्रायल किया जाएगा।
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया के मुताबिक एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए बन रहा इंटरचेंज बनकर तैयार हो गया है। इस पर अब सिर्फ फिनिशिंग का काम होना है। एयरपोर्ट परिसर में बन रही सड़क भी जल्द ही पूरी हो जाएगी, जिसके बाद इसका ट्रायल होगा।’