Nayab Saini: There will be non-stop development in Haryana, said after meeting PM Modi - CM Saini

Nayab Saini: हरियाणा में होगा Non-Stop विकास, पीएम मोदी से मिलने के बाद बोले- सीएम सैनी

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने शनिवार (26 अक्टूबर) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। इस भेंट में उन्होंने राज्य के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और हरियाणा के आगे की योजनाओं पर चर्चा की। सीएम नायब सैनी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से आशीर्वाद मिलने के बाद हरियाणा में विकास की गति और तेज होगी।

हरियाणा में होगा ‘नॉन-स्टॉप’ विकास:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) ने बताया कि पीएम मोदी का आशीर्वाद हरियाणा के साथ है और राज्य में विकास के काम तेजी से बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों का शुभारंभ हुआ है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि हरियाणा को हर संभव सहयोग मिलेगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण और नारी शक्ति बिल पर चर्चा:

मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) ने बताया कि बैठक के दौरान नारी शक्ति बिल को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जिससे महिलाएं नए अवसर प्राप्त करेंगी और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

ये भी पढ़ेंः Nayab Saini: दिवाली से सरकारी कर्मचारियों की मौज, छुट्टी और सैलरी पर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

सदस्यता अभियान और राज्यसभा सीट को लेकर योजना:

राज्य में खाली हुई राज्यसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर उनकी पार्टी जल्द निर्णय करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए विधायकों को 20,000 और सांसदों को 30,000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना:

मुख्यमंत्री सैनी ने विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे झूठ फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में संघर्ष और गुटबाजी हो रही है, जिससे कांग्रेस की स्थिति और भी कमजोर होती जा रही है।

गीता जयंती महोत्सव की तैयारी और किसानों के लिए घोषणा:

गीता जयंती महोत्सव (Gita Jyanti Mahotsav) पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल हरियाणा में, बल्कि पूरे देश में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर से लोग हरियाणा आते हैं। साथ ही उन्होंने किसानों के लिए घोषणा की कि सरकार 17 प्रतिशत नमी वाली फसल भी खरीदेगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Haryana विधानसभा के नए स्पीकर हरविंदर कल्याण कौन हैं?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Saini) की इस मुलाकात से हरियाणा में विकास के कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।