Raipur

Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री निवास में रोपा बेल का पौधा

छत्तीसगढ़
Spread the love

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर उनके नवा रायपुर स्थित निवास पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ये भी पढ़ेः Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राजभवन में हुआ आत्मीय स्वागत

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत में जशपुर जिले से आए करमा नर्तक दल ने मनमोहक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। इन मंजे हुए कलाकारों की मांदर की थाप पर लयबद्ध प्रस्तुति देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

ये भी पढ़ेः Raipur: चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु