24 October Ka Rashifal

24 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

24 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है। आज पूरे दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक साध्य योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में तुलसी के पास बिल्कुल ना लगाएं ये 3 पौधे

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के शुभ योग बन रहे हैं। नौकरी में आपके लिए उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। इससे आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और दिन भाग्‍यशाली रहेगा। शाम के वक्‍त किसी कारण से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। शाम के वक्‍त भी आप ऑफिस के काम में काफी बिजी रहेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए लाभ भी योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी के साथ मेलजोल बहुत ही सोच समझकर बढ़ाना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। यदि आप नौकरी को लेकर संतुष्ट नहीं है, तो आप कहीं दूसरी जगह ट्राई कर सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए भाग्‍यशाली योग बना है और आपको नौकरी में मनचाही तरक्‍की हासिल होगी। आपको संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा और उनके करियर को देखकर आप काफी संतुष्‍ट रहेंगे। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा और आपको उपहार के साथ सुंदर वस्‍त्र प्राप्‍त होंगे। नौकरी और व्यवसाय में भी भागीदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग करके काम में जुट जाएं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कानूनी मामले में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी से धन उधार सोच समझकर लेने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपनी माताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकती हैं। आपको कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप अपने कामों में ढील बिल्कुल ना दें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको सफलता मिलने से पूरे दिन प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने से आपका मन खुश रहेगा और आप परिवार के लोगों की सभी जरूरतें पूर्ण कर पाएंगे। बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें और अपने काम पर फोकस रखें। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई धन संबंधित काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से लोगों को हैरान करेंगे और उनके कामों की सराहना होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन मिलाजुला है और आपकी इच्‍छा के खिलाफ कोई कार्य हो सकता है। परिवार में हर प्रकार से सुख शांति रहेगी और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। किसी कारण से अचानक आपके अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शाम के वक्‍त आपका मन पढ़ने का कुछ करेगा। रात का समय आपके लिए सामाजिक आयोजन में बीतेगा और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। आपको किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी से धन का लेन-देन सोच समझकर करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता खराब हो सकते है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को करियर में भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रखेगा। बातचीत में संयम रखें तो आपको लाभ होगा। किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों में आपस में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट यात्रा के योग हैं। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ेंः Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर न खरीदें ये वस्तुएं…वरना सालभर पैसों की रहेगी दिक्कत…

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप किसी से कोई वादा करेंगे, तो उसे पूरा अवश्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी खुशी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने संतान से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार होगा और आय में वृद्धि होगी। क्रोध से बचें और कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाएं। शाम के समय आपका मन प्रसन्‍न होगा और आपको धार्मिक मामलों में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। शाम के समय धार्मिक आयोजन से प्रसन्‍न होगा होगा और आपको खुशी होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको सावधानी से चलने की आवश्यकता है। आपकी कुछ समस्याएं उभर सकती हैं और आपको किसी जोखिम को उठाने से कोई बड़ा नुकसान होने हो सकता है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र  की कोई बात बुरी लग सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।