Punjab Police

Punjab Police: ड्यूटी पर देरी से पहुंचे वाले पुलिस कर्मियों को DSP ने दी ये सजा!

पंजाब
Spread the love

Punjab Police: ड्यूटी पर लेट पहुंचे तो पुलिस कर्मियों को मिली ये सजा

Punjab Police: पंजाब की सत्ता जब से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के हाथों में आई है तब से पंजाब में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के लिए सक्त एक्शन लिया जा रहा है। ताजा मामला सामने आया है पंजाब पुलिस (Punjab Police) से जुड़ा हुआ। आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) में धान की खरीद को लेकर किसान सैक्टर-35 स्थित किसान भवन पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस के कई कर्मचारी इस दौरान ड्यूटी पर लेट से पहुंचे, इसलिए किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड्स भी नहीं लगाए गए। ड्यूटी (Duty) पर देर से पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ डी. एस.पी. (DSP) ने एक्शन लेते हुए 100 मीटर दौड़ लगवाई। लगभग 15 पुलिसकर्मी वर्दी में स्लिप रोड पर दौड़े।
ये भी पढ़ेंः Punjab: धान खरीदी नहीं होने से नाराज किसानों को मंत्री कटारूचक ने कही ये बात…पढ़िए पूरी खबर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसके बाद उन्हें ड्यूटी (Duty) पर नियुक्त किया गया। किसानों को पंजाब के सी.एम. हाउस ले जाने के लिए डी.ए.पी. चरनजीत सिंह, डी.एस.पी. दलबीर सिंह, सेक्टर-36 थाना इंचार्ज जय प्रकाश, इंस्पेक्टर कृपाल सिंह, इंस्पेक्टर शेर सिंह और दूसरे पुलिस बल तैनात रहा। किसानों के जुटने की खबर मिलते ही डी.जी.पी. मौके पर पहुंचे। उन्हें किसान भवन के बाहर किसानों को रोकने के लिए कोई बैरिकेडिंग नहीं मिले। डी.जी.पी. ने मौके पर मौजूद आई.जी. समेत अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई।

ये भी पढ़ेंः Punjab Police: लुधियाना में आधी रात पुलिस बल के साथ पहुंचे DGP Gaurav Yadav! जानिए पूरा मामला…

शुक्रवार से ही तैनात है पुलिस

प्रदर्शनकारियों को पंजाब सी.एम. हाउस जाने से रोकने के लिए पंजाब पुलिस के जवानों को 2 दिन से किसान भवन के बाहर ड्यूटी पर लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही पुलिस कर्मी तैनात हैं। पुलिस कर्मियों ने किसान भवन का मुख्य गेट बंद कर दिया। किसान भवन के अंदर और बाहर जाने के लिए छोटे रास्तों का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस किसान भवन के अंदर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।