Pushkar Dhami: Target to make 1.5 lakh women Lakhpati Didi! CM Dhami said in Saras Mela

Pushkar Dhami: डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य! सरस मेला में बोले- सीएम धामी

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Pushkar Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेला- 2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों के बार में जानकारी ली। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की साथ ही खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त होता है। साथ ही यह मेला देशभर में महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। सरकार अब तक एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बना चुकी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धानी (CM Pushkar Dhami) ने कहा कि जिस दिन हमारा राज्य 25 साल का होगा, उस दिन तक हम डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बना देंगे। उन्होंने महिलाओं के बनाए उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदेशभर में आउटलेट खोलने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं शानदार काम कर रही हैं। इसी क्रम में सरस मेला स्थानीय उत्पाद और लोक संस्कृति को मंच दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: लालकुआं से मुंबई को चलेगी ट्रेन, सोमवार को पुष्कर धामी दिखाएंगे हरी झंडी

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Chief Minister Pushakar Dhami) कोरोना काल में स्वयं सहायता समूहों को 84 करोड़ की सहायता दी गई। 43 हजार सक्रिय समूहों को 51 करोड़ की सहायता मिली। राज्य भर में 67 हजार स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख महिलाएं जुड़ी हैं। 53 हजार स्वयं सहायता समूहों को ऋण भी दिया गया। 24 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई।