16 October Ka Rashifal

16 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

16 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

16 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कोजागरी पूजा है।

ये भी पढ़ेः Tulsi Chalisa: क्या है तुलसी चालीसा..इसके पाठ के फ़ायदे क्या हैं?

मेष राशि (Aries)   मेष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और सफलता आपके कदम चूमेगी और आपकी खूब तरक्‍की होगी। आपके काम से आपके बॉस भी खुश रहेंगे और आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। आपको हर कदम पर उनका साथ मिलेगा। बिजनस से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपने पिताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत में कुछ उतार देखने को मिलेंगे और विरोधी भी सतर्क रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। नुकसान होने की आशंका है। संतान की शिक्षा में सफलता मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी। कोई कीमती वस्तु खोने या चोरी होने का डर सता सकता है। शाम को कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। रात में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको खुशी होगी और पैसों की आवक से मन प्रसन्‍न होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको लेनदेन के मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा, इसलिए आप कोई डील भी फाइनल थोड़ा सोच समझकर ही करें। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल भी अवश्य रखना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। मीठा बोलने से आपको फायदा होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बिजनस में सफलता मिलेगी। ज्यादा भागदौड़ करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। कुछ वक्‍त आराम करें तो आपको लाभ होगा। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और न ही आपको नुकसान पहुंचा पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका मन धार्मिक कामों हो करने में खूब लगेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को लाभ होगा और आनंद में वृद्धि होगी। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। काफी दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। विरोधियों का अंत होगा। यात्रा का कार्यक्रम स्थगित हो सकता है। आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे। व्यस्त रहने के कारण आप अपनी पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान थोड़ा काम देंगे। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे है, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को लाभ होगा और करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। सरकार और सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। शाम से रात तक सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। धन में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार में सुख समृद्धि के योग बनेंगे और आपको ऑफिस के लोगों से प्रशंसा प्राप्‍त होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे रखेंगे ये चीजें, तो हो जाएंगे कंगाल!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी कोई अच्छी डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका काफी रुझान रहेगा। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को लाभ होगा। बिना कारण शत्रुता हो सकती है। अपनी बुद्धि से किए गए कार्यों में ही नुकसान हो सकता है। किसी मामले में निराशाजनक समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें। किसी से भी लेन-देन न करें। आपके धन में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ अधिक करनी होगी। यदि आपका धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी आप पूरा हो सकता है। आपकी कोई काम को लेकर यदि चिंता थी, तो वह भी समाप्त होगी। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें, इसलिए आपको अपने खानपान में बदलाव लाने की आवश्यकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।