Vastu Tips

Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे रखेंगे ये चीजें, तो हो जाएंगे कंगाल!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे गलती से भी न रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: सभी लोगों की यह चाहत होती है कि उनके जीवन हमेशा खुशहाली और घर परिवार सुखी रहे। हालांकि यह उसके मेहनत के साथ ही उनके भाग्य पर भी काफी निर्भर करता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) और धार्मिक ग्रंथों के जानकार बताते हैं कि हमारे भाग्य के निर्माण में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) की भूमिका बहुत अहम होती है। अगर हम वास्तु नियमों (Vastu Rules) का पालन करके घर का निर्माण करवाते हैं तो इससे परिवार में सुख- समृद्धि का आगमन होता है। वहीं नियमों को न मामने पर घर में कंगाली को आती है साथ ही बीमारियां परिवार को घेर लेती हैं। आज के इस खबर में हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी घर की सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए वरना अनर्थ होते देर नहीं लगती। आइए विस्तार से जानते हैं…..

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बांध दे ये चमत्कारी चीज, आएंगी ढेरों खुशियां…

Pic Social Media

घर की सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें

घर के सदस्यों की तस्वीर

बहुत से लोग घर की सीढ़ियों (House Stairs) के नीचे खाली जगह दिखने पर वहां फैमिली के लोगों की तस्वीरें लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा करना सही नहीं होता है। इस तरह सीढ़ियों के नीचे परिवार के लोगों की तस्वीरें लगाने से घर में कलह होनी शुरू हो जाती है, जिससे परिवार बिखर जाता है।

गलती से भी न रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की सीढ़ियों (Stairs) के नीचे कभी भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। सीढ़ियों के नीच कूड़ा या डस्टबिन रखने से घर में निगेटिवटी का प्रवेश होने लगता है, जिसका असर परिवार के लोगों की सेहत और समृद्धि पर होता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: दिवाली से पहले घर से बाहर फेंक दें ये चीजें

न बनाएं टॉयलेट और किचन

घर की सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी टॉयलेट या किचन नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घऱ में अनेक समस्याएं शुरू हो जाती हैं और बीमारियों का आगमन हो जाता है।

सीढ़ियों के नीचे मंदिर

बहुत से लोग कम जगह होने के कारण सीढ़ियों के नीचे खाली जगह देखकर वहां पर मंदिर बनवाते हैं। ऐसा करना घोर अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर सीढ़ियों से चढ़- उतर रहे लोगों के जूतों की धूल मंदिर में जाती है, जिससे देवताओं का अपमान होता है। इसलिए सीढ़ियों के नीचे मंदिर या फिर किचन बनवाना भी शुभकारी नहीं होता है।

आभूषण की अलमारी

सीढ़ियों के नीचे आभूषण वाली अलमारी न ही बनवाना चाहिए और न ही रखना चाहिए। इसका कारण यह है कि सीढ़ियों पर परिवार के लोगों समेत बाहर के लोगों का भी आना-जाना होता है। ऐसे में वे किसी दिन मौका देखकर आपकी कीमती चीजों पर हाथ साफ कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

सीढ़ियां दक्षिण या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
सीढ़ियों के नीचे की जगह साफ होनी चाहिए।
सीढ़ियों के नीचे की जगह का इस्तेमाल केवल मानक घरेलू चीज़ों के भंडारण के लिए करना चाहिए।
सीढ़ियों के नीचे नल या टंकी लगी हो, तो वहां बेकार में पानी नहीं बहना चाहिए।
अगर आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो इसका एक कारण सीढ़ियों के नीचे रखें जूते-चप्पल भी हो सकते हैं।
सीढ़ियों को हमेशा विषम संख्या में रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।