Delhi-NCR

Delhi-NCR..ठंड को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दे दिया

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi-NCR में कब से पड़ेगी ठंड, पढ़िए मौसम विभाग का अपडेट

Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। आपको बता दें कि दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। राजधानी के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले एक सप्ताह में दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) का मौसम ठंड जैसा हो जाएगा। इस दौरान तापमान तेजी से नीचे आएगा और पिछले कुछ दिनों से पड़ रही हल्की गर्मी से लोगों को राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली का मौसम बदलने और तापमान में तेजी से गिरावट को लेकर अपडेट जारी करते हुए तारीख भी बता दी है। आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल।

ये भी पढ़ेंः Noida Authority: अथॉरिटी ने Sector 18 की इस बिल्डिंग पर क्यों लगाया ताला?

Pic Social Media

दिल्ली में कब से पड़ेगी ठंड

दिल्ली (Delhi) का तापमान कल सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया गया। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के अनुसार जल्दी ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) के लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली में पड़ने वाली ठंड का अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15-20 अक्टूबर के बीच कभी भी तापमान तेजी से गिरावट देखा जा सकता है। इस दौरान लोगों को ठंड से बचने कि लिए हल्के कंबल का प्रयोग करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

राष्ट्रीय राजधानी के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री ज्यादा है और मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जाहिर किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Chain स्नैचिंग का Live वीडियो देख लीजिए

बढ़ने लगता है पॉल्यूशन

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट होने से गर्मी से तो राहत जरूर मिल जाएगी, लेकिन एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर का तापमान नीचे जाते ही पॉल्यूशन का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। पिछले कई सालों में देखा जा रहा है कि दिल्ली में पॉल्यूशन के कारण प्रशासन को कई व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं, फिर लोगों को कुछ खास राहत नहीं मिल पाती है। पॉल्यूशन से निजात सिर्फ बारिश होने पर ही मिलती है। हालांकि दिल्ली में पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए अभी से ही तैयारियां की जा रही है।