Chitra Tripathi

Chitra Tripathi: इस न्यूज़ चैनल में बड़े पद पर चित्रा की एंट्री!

TV
Spread the love

Chitra Tripathi: बड़ी ख़बर सीनियर एंकर चित्रा त्रिपाठी (Chitra Tripathi) को लेकर आ रही है। चित्रा ने आजतक से इस्तीफ़ा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक़ चित्रा त्रिपाठी एक बार फिर ABP News जा रही हैं। इसके पहले भी चित्रा कुछ समय पहले ABP News जॉइन कर चुकी थीं लेकिन कुछ ही समय में उन्होंने AAJTAK में वापसी कर ली थी।

ये भी पढ़ेः ABP News के साथ नया सफ़र शुरू

एबीपी से पहले चित्रा आजतक के लोकप्रिय शो ‘शंखनाद’ को होस्ट करती हैं। इसके अलावा चित्रा अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए भी मशहूर हैं।

एबीपी न्यूज की पहली पारी में उन्हें ‘मास्टर स्ट्रोक’ के अलावा ढेर सारे कार्यक्रमों, शोज की जिम्मेदारी दी गई थी। ‘2019 कौन जीतेगा’ शो का खास शो हुआ करता था।

चित्रा इंडिया न्यूज में एंकर और एसोसिएट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। चित्रा सहारा समय, न्यूज24 में भी अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुकी हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने ईटीवी से की थी। चित्रा को ‘रामनाथ गोयनका’ अवॉर्ड भी मिल चुका है। गोरखपुर की रहने वाली चित्रा इस शहर में पढ़ाई के दौरान गोरखपुर दूरदर्शन से जुड़ीं और फिर ईटीवी पहुंचीं थीं।

ख़बरी मीडिया की तरफ़ से चित्रा त्रिपाठी को नई पारी के लिए अग्रिम बधाई।