Punjab

Punjab News: केएपी सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

पंजाब
Spread the love

पंजाबवासियों से मिले अपार प्रेम को लौटाने का समय: के.ए.पी. सिन्हा

Punjab News: पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी केएपी सिन्हा ने गुरुवार को राज्य के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में वरिष्ठ सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रहण किया। सिन्हा के पास मुख्य सचिव के वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव (कार्मिक), आम राज प्रबंध और विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
ये भी पढ़ेः Punjab: बैकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ की मुलाकात

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नए मुख्य सचिव का पद ग्रहण करने के बाद सिन्हा ने कहा कि विभिन्न पदों और विभागों में सेवाएं देते हुए उन्हें पंजाब राज्य और यहां के लोगों से अपार प्रेम और सम्मान मिला है और आज नए पद को संभालते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब वह इस सम्मान को पंजाब की भलाई के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लौटाने का समय है, जो वह पंजाबवासियों की सेवा करके पूरा करेंगे।

सिन्हा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लोगों को स्वच्छ और पारदर्शी नागरिक सेवाएं प्रदान करती रहेगी। सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

आज सिन्हा के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सिविल अधिकारियों में विकास प्रताप, आलोक शेखर, डी.के. तिवारी, तेजवीर सिंह, जसप्रीत तलवार, दिलीप कुमार, भावना गर्ग, अजॉय शर्मा, गुरकिरत किरपाल सिंह, वी.एन. जादे, गुरप्रीत कौर सपरा, मालविंदर सिंह जग्गी, अभिनव त्रिखा, रामवीर, सोनाली गिरी, केशव हिंगोनिया, सुरभि मलिक, हरप्रीत सिंह सूदन, जसप्रीत सिंह, राहुल, बलदीप कौर, नीरू कतियाल गुप्ता शामिल थे।

आईएएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित सभी अधिकारियों ने नए मुख्य सचिव सिन्हा के साथ विभिन्न विभागों में काम करने और फील्ड पोस्टिंग के दौरान के अनुभव साझा किए और विश्वास जताया कि राज्यवासियों की भलाई के लिए टीम के रूप में काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः CM Maan ने धान की खरीद सुनिश्चित करने के लिए DC को मंडियों का नियमित दौरा करने का दिया निर्देश

गौरतलब है कि केएपी सिन्हा वर्तमान में विशेष मुख्य सचिव (विकास) और वित्त आयुक्त (राजस्व) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले, उन्होंने वित्त, कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संसदीय मामले, सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला है। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, उद्योग एवं वाणिज्य, और परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है।

वे पंजाब में फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा और गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। सिन्हा ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर, एलएलएम, और बी.टेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त की है।