Punjab

Punjab कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर लगी मुहर, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने दी जानकारी

पंजाब
Spread the love

Punjab की Maan सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने दी जानकारी…

Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Maan Government) प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में सरकार की तरफ से जो फैसले लिए गए उस पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) ने जानकारी दी। सरकार पिछड़े वर्ग के लिए वेस्टिंग ऑफ प्रॉपर्टी राइट्स 2023 लेकर आई है। जिससे 11 हजार 231 लोगों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही पंजाब सरकार वर्ल्ड बैंक से 200 करोड़ रुपए का लोन लेने का फैसला किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: जल्द खाली होंगे पंजाब के खाद्य भंडार, जानिए FCI ने क्यों लिया ये फैसला?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि डैम्स की सेफ्टी और साफ सफाई को लेकर भी सरकार ने अहम फैसला लिया है। इसे लेकर राज्य सरकार ने 281 करोड़ रुपए का प्रपोजल बनाया है। करीब 200 करोड़ रुपए सरकार वर्ल्ड बैंक से लोन के रूप में लिए जाएंगे। साथ ही इस अमाउंट में 30 प्रतिशत पैसा सरकार अपनी ओर से लगाएगी।

करीब 11 हजार 231 लोगों को फायदा होगा

मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) ने आगे बताया कि पुराने समय में कुछ ऐसे पिछड़े वर्ग के लोग थे, जोकि लोगों और किसानों के घरों में काम करते थे। जिनके नाम लोगों ने सुने तक नहीं होंगे। उनकी भलाई के लिए वेस्टिंग ऑफ प्रॉपटी राइट्स 2023 सरकार लेकर आई है। जिसमें उनके पास आज तक किसी प्रकार के मालिकाना राइट्स नहीं थे। जिन्हें सरकार ने मालिकाना हक देने का ऐलान किया है। इससे करीब 11 हजार 231 लोगों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ेः Punjab: पंचायती चुनाव से पहले असला धारकों को पंजाब पुलिस की सख्त चेतावनी! पढ़िए पूरी खबर…

कारोबारियों को दी बड़ी राहत

मंत्री अरोड़ा ने बताया कि पर्यावरण फीस क्लियर करवाने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके समाधान के लिए सरकार ने 7 स्लैब बना दी है। जिसमें जैसे कि जो भी व्यक्ति राज्य में 5 करोड़ रुपए तक की इनवेस्टमेंट करता है, उसे पहले 50 हजार देना होता था, अब वह सिर्फ 25 हजार ही देगा। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति बड़े पैमाने पर इनवेस्टमेंट करता है तो उसमें भी कारोबारियों को राहत दी गई है।