6 October Ka Rashifal

6 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

6 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन माता कूष्मांडा को स​मर्पित होता है। यह मां दुर्गा का चौथा स्वरूप है, जिसे आदिस्वरूपा या आदिशक्ति भी कहा जाता है। माता कुष्मांडा की पूजा से व्यक्ति को सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है, ऐसा माना जाता है, साथ ही उसे उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्राप्त होती है। मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति मां कुष्माण्डा की आराधना करता है उसे सुख-समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है।

Pic Social Media

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि माता कूष्मांडा की पूजा विधिवत तरीके से करने से व्यक्ति हर तरह के दुख-दरिद्रता से निजात पा लेता है और जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। माता का आदिशक्ति रुप देखकर देवताओं की शंका और चिंताओं का निदान हो गया। इस रुप में मां भक्तों को यह संदेश देती हैं कि जो भी मां कूष्मांडा का ध्यान और पूजन करेगा उसकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

6 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त

  • सुबह 07:51 से 09:19 तक
  • सुबह 09:19 से 10:47 तक
  • सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 तक
  • दोपहर 01:42 से 03:10 तक

रविवार 6 अक्‍टूबर को नवरात्रि के चौथे दिन मां कू्ष्‍मांडा की कृपा से कन्‍या सहित 5 राशियों के लोगों को धन की प्राप्ति होगी। अनुराधा नक्षत्र में आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी और आपका भाग्‍य भी साथ देगा। मां के आशीर्वाद से आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेः Durga Puja: 50 साल बाद महाअष्टमी पर दुर्लभ संयोग..ये राशि वाले होंगे मालामाल!

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आपकी योजनाएं सफल होने से मन खुश रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होने से भाग्‍य साथ देगा और कारोबार में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। शाम के वक्‍त आपके रुके कार्य बनने से आपकी किस्‍मत चमकेगी और कारोबार में तरक्‍की होने से आपको खुशी होगी। रात का समय प्रियजनों से भेंट और आनंद में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी काफी हद तक दूर होंगी। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए काफी हद तक मेहनत करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और माता-पिता के साथ आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको काम अधिक रहने के कारण आपकी समस्याएं बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन आज दौड़भाग में बीतेगा और आपका पूरा दिन व्‍यस्‍तता में बीतेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। रात में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने भाइयों की मदद से कामों को पूरा करने में आसानी होगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपने यदि किसी से काम को लेकर कोई बातचीत की थी, तो वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपकी आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। आपको कहीं दौड़भाग करनी पड़ सकती है। शत्रुओं आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने मन में ईष्या या द्वेष की भावना ना रखें। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप अपने लिए किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए लाभ से भरा होगा और भाग्‍य का साथ मिलेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका दिन खुशी में बीतेगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने खुशी होगी। विरोधियों का अंत होगा। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग स्थगित होगा। प्रणय संबंधों में बेहतरी हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको यदि कोई सेहत से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ज्यादा बढ़ेगा, जो आपको खुशी देगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको शासन और सत्‍ता के गठजोड़ से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर पर लगा लीजिए ये पौधा, फिर देखिए चमत्कार…

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी पारिवारिक सदस्य से सलाह ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ टेंशन रहने की संभावना है। अगर प्रॉपर्टी को लेकर आपका कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपको कोई बड़ा निर्णय सोच समझकर लेना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। किसी प्रकार के विवाद से दूर रहें। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें। परिवार के लोगों से आपको मदद प्राप्‍त होगी और हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी और आपको सफलता मिलने से हर्ष होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए परोपकार कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी और आपके रिश्ते उनसे बेहतर होंगे। आपको कोई लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्कता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आप का कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।