July Ka Rashifal

19 July Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

19 July Ka Rashifal में पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में इंद्र योग का संयोग बना है।

19 July Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 2 दिन बाद शनि के नक्षत्र में सूर्यदेव की एंट्री..इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए करियर में दिन अनकूलता से भरा होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभ में रहेंगे और आपको मेहनत करने पर हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक आपका हर कार्य बनेगा और आपको खुशी होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप यदि किसी निवेश के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो उसमें आप नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप किसी के दबाव में आकर कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। आपको कुछ अनजान लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को कारोबार में सफलता मिलने की संभावना है। जो भी काम करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। आप कोई पुराना उधार चुका पाने में सफल होंगे। कर्ज लेने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। संतान पक्ष की तरफ से काफी खुश रहेंगे और करियर में उनके प्रदर्शन को देखकर खुश रहेंगे। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग हैं और आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। नई विधाएं सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आप नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य बनाए रखना होगा, लेकिन आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती है, जिसे आप खुशी-खुशी निभाएंगे। आप अपने खर्चो को थोड़ा कंट्रोल करें और अपने बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा। महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए दिन शुभफलदायक रहेगा। आपको यात्रा करने पर सफलता प्राप्‍त होगी और आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। आपकी दोपहर के बाद किसी उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है। सावधान रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें। कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको प्रसन्‍नता होगी। अकस्मात् अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको कुछ पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर यदि जल्दबाजी दिखाएंगे, तो वह आपका नुकसान करा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। शाम से लेकर रात आप किसी मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। आपके धन में वृ्द्धि होने से प्रसन्‍नता होगी और दिन शुभ बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी सहमति न होने के कारण कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा, क्योंकि आपके साथी भी आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। विद्यार्थियों यदि किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके जरूरी काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पूजापाठ में रूचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ देंगी। आज आपको भाई बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक आपका वक्‍त शुभ कार्य को पूरा करने में बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज के दिन आपको कोई निर्णय सावधान रहकर लेने के लिए रहेगा। आपके मन में हड़बड़ाहट रहेगी, जो आपसे कामों में गड़बड़ी कराएगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होंगे। आप अपने काम को लेकर ज्यादा स्ट्रेस ना लें। खर्चो को लेकर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका लंबे समय से कोई काम यदि रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की भी कोशिश करेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। रुके कार्य कुछ झंझट के बाद पूरे हो जाएंगे। सामाजिक शास्त्र पढ़ने में मन लगाएं। आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। शत्रु पक्ष लज्जित होगा। आपको लाभ के अवसर प्राप्‍त होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आप अपनी योजनाओं को लेकर पूरा ध्यान देंगे और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप किसी योजना में धन लगाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन में आज कुछ उलझन सी रह सकती है, जो आपके तनाव को बढ़ाएगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। सामाजिक सेवा में लगे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)