Noida

Noida और यमुना अथॉरिटी के 9 अधिकारी सस्पेंड..जानिए क्यों गिरी गाज?

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida और यमुना अथॉरिटी के 9 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा ने बड़ी खबर है। नोएडा और यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) के 9 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के 6 अधिकारी, यमुना अथॉरिटी के 1 और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के 2 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। जानिए क्यों गिरी गाज?
ये भी पढ़ेः Noida: रिटायर्ड मेजर जनरल से करोड़ों की ठगी..एक्शन में CP लक्ष्मी सिंह

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि अथॉरिटी के इन अधिकारियों के अलावा 3 अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। नई ज्वाइनिंग (New Joining) नहीं करने पर शासन ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। औद्योगिक विकास प्रमुख सचिव अनिल सागर ने इस सस्पेंशन के आदेश दिए हैं जिसके बाद से विभाग में हलचल मच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि ट्रांसफर (Transfer) के बाद भी इन लोगों ने ट्रांसफर वाली जगहों पर ज्वाइनिंग नहीं की थी।

ऑर्डर आने पर भी जमे बैठे थे अधिकारी

जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है वह ट्रांसफर का ऑर्डर आने के बाद भी उसी जगह पर जमे बैठे थे। प्रशासन ने विभागों में अनुशासन बढ़ाने के लिए ऐसे सख्त कदम लेने की बात पहले भी कई बार कही है।

इन प्रशासनिक अधिकारियों में नोएडा अथॉरिटी के सहायक विधि अधिकारी नरदेव, निजी सचिव विजेंद्र पाल सिंह, सहायक प्रबंधक यूएस फारूख, सहायक विधि अधिकारी सुशील भाटी, प्रबंधक सुमित ग्रोवर, लेखाकार प्रमोद कुमार शामिल हैं। वहीं यमुना अथॉरिटी से प्रबंधक अजब सिंह भाटी को सस्पेंड किया गया है।

ये भी पढ़ेः Noida-Greater नोएडा में 9 चौकी प्रभारियों के तबादले..देखिए लिस्ट

Noida अथॉरिटी के 3 अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

इनके साथ ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) में सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार और प्रबंधक विजय कुमार वाजपई को भी सस्पेंड कर दिया गया है। नोएडा अथॉरिटी के 3 अधिकारी DGM विजय रावल, SM सतेंद्र गिरी और सहायक प्रबंधक प्रेम कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विभागों के लिए भी एक कड़ा संदेश दिया गया

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अपने तत्काल एक्शन के लिए जानें जाते हैं। वह कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि सरकारी अफसरों और बाबूओं को अपने विभागों में पूरे ढंग से और तत्परता से काम करना है, अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार के इस एक्शन से फिलहाल बाकी विभागों के लिए भी एक कड़ा संदेश दिया गया है।