8 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में ऐसे रखें गंगाजल..बनी रहेगी सुख-शांति

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं और इसमें आपको फायदा होगा। आपको अपने स्‍वभाव के अनुरूप दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन आपका दूसरों की मदद करने में बीतेगा। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से सब कुछ हासिल कर लेंगे। रात के वक्‍त आपको अचानक से कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। परिवार में  सदस्यो के साथ आप कुछ काम को लेकर योजना बना सकते हैं।  किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उनकी वह तलाश खत्म होगी, उन्हें एक बेहतर बेहतर जीवनसाथी मिल सकते हैं। आपको अपनी खुशियों में सराबोर रहेंगे। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और पिता के आशीर्वाद व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी वस्तु को पाने की अभिलाषा पूर्ण होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और बेहतर होगा कि आज व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। महापुरूषों का साथ मिलने से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी के शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में  किसी की कही सुनी बातों में ना आए। आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन आप अपनी कुछ पुरानी गलतियों को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips : घर की इस दिशा में रखें सोना-चांदी..मां लक्ष्मी होंगी खुश

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर में सफलता से भरा होगा और आज आपको मनचाहा लाभ होगा। आपको प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी और आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया गड़बड़ होने से आपको नुकसान हो सकता है और बीमारी जैसा महसूस होगा। शाम से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें तो आपका दिन अच्‍छा कटेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अपने यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को यदि आपको कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल आवश्यक करें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका किसी नए घर मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्‍य प्राप्‍त होगा। यात्रा पर जाने से आपको लाभ होगा। सुखद और लाभप्रद स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रह कर करना होगा। आपने यदि पहले किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे अवश्य पूरा करना होगा। आपके पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग  किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपको उसमें वापस मिलने में समस्या होगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खर्च वाला रहेगा। आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी की वजह से आपको तनाव हो सकता है। जरूरी है कि आप रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। आपको आज फालतू की वजह से कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय होगी और मन तनाव से मुक्‍त रहेगा। आज आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको कोई बड़ा काम हाथ में मिलने से  आपको व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए वह अपने कामों में ढील ना दे और जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों को लेकर  आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी संतान के लिए  किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों वाला हो सकता है। आज आपको अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके बारे में जांच पड़ताल कर लें। संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय पत्नी की सेहत में सुधार होगा और आपका मन प्रसन्‍न होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने  के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों से यदि आप कोई लेनदेन करेंगे, तो उसमें  आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव दिखने होंगे। कार्य क्षेत्र में  कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। स्वास्थ्य में  कोई समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी लोगों में आपसी कलह हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में जुटना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)