7 May 2025 Ka Rashifal

7 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

7 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 7 मई 2025, बुधवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। यह तिथि 6 मई सुबह 08:38 से 7 मई सुबह 10:20 तक रहेगी। आज बुधवार को गणपति जी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष जातकों के जातकों को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को परिश्रम के बाद भी अपेक्षित परिणाम मिलने में दूर हो सकती है। निरंतर प्रयास करने से आपको सफलता प्राप्‍त होगी। कारोबारी वर्ग को सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में थोड़ी जटिलता का सामना करना पड़ सकता है। आय के स्रोत सीमित रहेंगे, इसलिए फिजूल खर्च से बचें। मध्यम लाभ की स्थिति बन रही है। सभी जरूरी कार्य दिन में ही पूर्ण कर लें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आध्यात्म के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको बेवजह की बातों को लेकर मन में टेंशन रहेगी, जिससे आपको दूर करने की आवश्यकता है। आपका अपनी संतान को किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन कई व्यावसायिक और व्यय से जुड़े अवसर लेकर आएगा। बुद्धि और वाणी में तीव्रता रहेगी, जो आपको विपरीत परिस्थितियों से उबरने में मदद करेगी। ऑफिस में कोई नया प्रॉजेक्ट आपके जिम्मे आ सकता है। जो लोग शेयर बाजार, एजुकेशन, या इंटेलेक्चुअल फील्ड में हैं, उन्हें लाभ की संभावना है। विदेश व्यापार या आयात-निर्यात से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित आय हो सकती है। खर्चे अधिक रहेंगे, विशेषकर यात्रा और संतान संबंधी मामलों में, लेकिन ये निवेश भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी, जो आपको टेंशन दे सकती हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में किसी एक्सपर्ट से राय ले सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में नए अवसरों के संकेत मिल रहे हैं। आपको धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। उच्च पदस्थ लोगों का साथ मिलेगा जिससे योजनाएं साकार होंगी। व्यवसाय में नई साझेदारी की बातचीत सफल हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े कारोबार में धन लाभ के योग हैं। यात्रा संभव है, जो आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है। दिन की शुरुआत में घरेलू उलझनों का असर काम पर पड़ सकता है। सावधानीपूर्वक निर्णय लें, क्योंकि धन के निवेश में कोई जल्दबाज़ी नुकसान करवा सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी कार्य में समस्या आएगी, जिसे आपको पूरा करने में अपने जूनियर से मदद लेनी होगी। आप अपने कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ नए लोगों से पार्टनरशिप कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी से बातचीत करते समय कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलत जगह रखी दवाइयां हो जाती हैं बेअसर, जानें इन्हें रखने का सही दिशा और स्थान

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन आर्थिक रूप से बहुत ही सकारात्मक रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में नई शाखा खोलने या उत्पाद विस्तार की योजना लाभदायक सिद्ध होगी। न्यायिक मामलों में विजय संभव है, जिससे पुराने अटके पैसे भी वापस मिल सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है, खासकर यदि आप कृषि, होटल या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। कोई पारिवारिक आयोजन अचानक खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और माताजी को आप कहीं धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी संबंध बेहतर रहेंगे। किसी सरकारी मामले में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए दिन करियर और पैसे दोनों में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। कोई पुराना कानूनी मामला अचानक फिर सक्रिय हो सकता है, जिससे व्यय बढ़ेगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी लेकिन थकावट भी दे सकती हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों से थोड़ी नाराजगी संभव है, इसलिए संवाद में स्पष्टता रखें। कोई पुराना निवेश अब लाभ देने की स्थिति में है। संतान पक्ष से सुखद समाचार आर्थिक रूप से भी संतोष देगा। शेयर बाजार में निवेश सोचसमझकर करें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और अपने गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपका कोई संपत्ति को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में बिल्कुल ना लगाएं ये पौधे, सांपों का बनता है बसेरा

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन आर्थिक दबावों और कार्यभार से भरा रहेगा। व्यय अधिक रहेगा, विशेषकर घर के कार्यों में लाभ होगा। व्यापारियों को पेमेंट के मामले में परेशानी हो सकती है। फाइनेंस या बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। अपनी कार्यकुशलता से आप वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे, जिससे भविष्य में उन्नति की राह खुलेगी। आज किसी योजना में जल्दबाज़ी नुकसानदेह हो सकती है, अतः सोच-समझकर निवेश करें।

मीन राशि (Pisces)  सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में उनकी प्रसिद्धि होगी। बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आप अपने किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी पूरा हो सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।