6 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 6 दिसंबर 2025 से पौष मास का दूसरा दिन है। शनिवार होने के कारण आज का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आज कोई विशेष व्रत या त्योहार नहीं है, लेकिन वार के अनुसार शनिवार का व्रत रखा जा सकता है, जो शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को आज राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। किसी भी विवाद में उलझना ठीक नहीं। विरोधी परास्त होंगे।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखने की आवश्यकता है। माताजी के आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और बेवजह की भागदौड़ अधिक रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) आज उच्च राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आपका विश्वास भी मजबूत रहेगा। पढ़ाई लिखाई पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपनी इन्कम को लेकर थोड़ा सावधान रहें और किसी को धन उधार देने से बचें। आप आज किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) आज वृष राशि पर चंद्रमा दशम का और प्रथम भाव में सिंह राशि गत केतु अभीष्ट सिद्धि कारक है। ऐसे में घर के लिए उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
तुला राशि (Libra) राशि पर अष्टम घर का चन्द्रमा एकादश भाव में केतु आज आपके पुरुषार्थ और पराक्रम की वृद्धि करेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने के प्लानिंग करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी से कोई लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करें। यदि आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें, तो वह उनकी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) आपकी राशि पर तृतीया शनि सप्तम गुरु का प्रभाव है। नवम भाव में केतु विवेकपूर्ण कार्य संपादन रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजनों से भेंट संभव है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी को आप कही घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!
कुंभ राशि (Aquarius) राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। वृषभ का चन्द्रमा निकट व दूर की सकारणीय यात्रा का प्रसंग प्रबल करेगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घिरे हुए थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है और आपको किसी कानूनी मामले में अच्छा खासा खर्च करना होगा, उसके बाद ही आपको सफलता हासिल होगी। आपको बिजनेस में मुताबिक काम मिल सकता है। आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी। आपकी किसी लिए गए निर्णय को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

