5 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में घड़ी लगाने की सही दिशा देख लीजिए..जिंदगी खुशहाल होगी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपकी आय में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहयोगियों से आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और काम करने के लिए अच्‍छा माहौल बनेगा। घर में भी आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपके कई रुके कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा। संतानपक्ष के करियर में हो रही तरक्‍की से भी आप खुश होंगे। आशाजनक समाचार मिलने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। प्रियजनों से मुलाकात होने पर आपका मन प्रसन्‍न होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों को लेकर सावधान रहना होगा। किसी भी अजनबी पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। किसी भी मामले में  धन उधार लेने से बचें, नहीं तो उससे आपके आपसी लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर आगे बढें, तभी वह अपने काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आपको हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है। कोई मूल्यवान वस्तु के खोने और चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। रात में किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए उत्तम है। आप अपने करियर में आज नई ऊंचाइयों को छुएंगे। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपका ध्यान अपने काम पर होगा। इससे आपकी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं।  आपके धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति सुखद है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा और ऑफिस में आपको सम्मान प्राप्‍त होगा। आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। आज आपको शाम के वक्‍त काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे और आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए  मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थी  किसी नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। पारिवारिक समस्याओं को आपको दूर करने की आवश्यकता है। आप अपने रोजमर्रा के काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिन्हें आप सोच विचार करने बताएं। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।  आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको परेशान करेगी। आप छोटे बच्चों के लिए कोई खास कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलने के योग हैं और आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपक खुशियां मनाएंगे। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की समस्‍या का अंत होगा। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से सुख मिलेगा और आप खुश होंगे। विरोधियों का अंत होगा और आपको कहीं काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहेगा। आप लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। यदि किसी चल व अचल संपत्ति की खरीद की  योजना बनाई है, तो आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें। परिवार में लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, तभी वह आसानी से सुलझ सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का आपको लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और किस्‍मत का साथ आपको मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता..बेडरूम के लिए अपनाए ये वस्तु टिप्स

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको विवाह जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां पर आप परिजनों से बहुत ही तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी दीर्काघलीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन बिजनेस में आपको आज पार्टनरशिप करना नुकसान देगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)   आज आपको बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होगा। यदि आपसे कुछ गलतियां हुई है, तो आप  उनसे कुछ सीखे और उन्हें दोबारा ना दोहराएं। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।  आप आज खुद की मेहनत से कार्य क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगो से सावधान रहना होगा।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका पूरा दिन काम करने में बीतेगा। दांपत्‍य जीवन में कईं दिन से चले आ रहे गतिरोध समाप्त हो जाएंगे। आज आपको रिश्‍तेदारों से कोई लेनदेन नहीं करना चाहिए। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं। सावधान रहें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)