30 October 2025 Ka Rashifal

30 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

30 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 30 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का 23वां दिन है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे।

आज के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं, राहुकाल दोपहर 1:28 बजे से 2:51 बजे तक रहेगा। आज के दिन गोपाष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही वार के अनुसार, आज गुरुवार का व्रत रखा जा सकता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें कोई अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आप किसी विरोधी के बातों में ना आएं। आपको छोटी-छोटी लाभ की योजनाओं से भी बेहतर लाभ मिलेंगे। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन प्रॉपर्टी को लेकर कोई बवाल खड़ा हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन वृषभ राशि वालों को उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। राशि स्वामी शुक्र शुभ फल दे रहे हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान धन लाभ के योग बन रहे हैं। मकर राशि का चंद्रमा आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी विश्वास बढ़ेगा। शाम के बाद किसी महत्वपूर्ण यात्रा का योग बन रहा है जो लाभदायक साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। कारोबार में आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। आपको अपने कामों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको काम को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने माता-पिता की सेवा करने से सुकून मिलेगा, जिससे आपके काम भी पूरे होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशान करने वाला है। आज परिवार के छोटे सदस्यों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सीधा लाभ मिलेगा। हालांकि इस दौरान प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि अनावश्यक खर्च से बचें। इस दौरान आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका साहस और कौशल उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाने देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी और नए संबंध बनने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, जिसमें आपको मनपसंद काम मिलेगा और आप मेहनत से काम करके एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके शुभचिंतक हो सकते हैं। आपको अपने कामों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। कोई सरकारी मामला आपको टेंशन दे सकता है, इसलिए उसे समय से निपटाने की पूरी कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों का आज भाग्य पूरा साथ देगा। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी में संयम रखें क्योंकि जल्दबाजी में दिया गया बयान विवाद पैदा कर सकता है। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको डूबा हुआ धन मिलने से आज आपको खुशी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से कामों को करना बेहतर रहेगा। परिवार में सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।

ये भी पढ़ेंः Astrology: इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, मंगल-गुरु दिलवाएंगे राजयोग!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। वृश्चिक राशि वालों के खर्चे बढ़ने की संभावना है। अधिक जिम्मेदारियों के कारण तनाव महसूस हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीतियां सफल होंगी। शत्रुपक्ष पर आपको विजय मिलेगी। शाम के बाद घर-परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घूमने-फिरने का योग बन रहा है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आप किसी गरीब की मदद के लिए आगे आएंगे। राजनीति में आपको कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, उसे बिल्कुल दोबारा ना दोहराएं और परिवार में सदस्यों से बातचीत करने के लिए समय निकाले, जिससे उनके मन में चल रही दुविधा को खत्म करने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius)  गुरु की कृपा से धनु राशि के जातकों का भाग्य मजबूत रहेगा। इस दौरान आपके रुके कार्य पूरे होंगे। करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत भी नजर आ रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का कदम-कदम पर साथ मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आर्थिक रूप से समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के लिए रहेगा और आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। किसी अजनबी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट ना करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

ये भी पढ़ें: Shanidev: नवंबर में शनि हो रहे मार्गी, इन राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू!

मीन राशि (Pisces)  आज आपकी संपत्ति और धन में वृद्धि के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। मीन राशि वालों को आज ननिहाल पक्ष से सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का साथ और समर्थन मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान ऑफिस में कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं और चुगली कर सकते हैं। ऐसे में संयम बनाए रखें और शांत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें