Punjab

Punjab Police के 3 कर्मचारियों को CM रक्षक पदक के साथ किया जाएगा सम्मानित

पंजाब
Spread the love

5 पी.पी.एस अधिकारियों सहित 18 अधिकारियों/ कर्मचारियों को ड्यूटी प्रति बेमिसाल सेवाओं के लिए मिलेगा मुख्यमंत्री मेडल

DGP गौरव यादव द्वारा पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद

Punjab: पंजाब सरकार की सिफ़ारशों पर पंजाब के राज्यपाल ने आज़ादी दिवस- 2024 मौके मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरुस्कार और मुख्यमंत्री मेडल के साथ सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के नाम का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेः सरकारी नौकरी मिलने से उत्साहित युवाओं ने CM Maan की प्रशंसा की

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बताने योग्य है कि सब-इंस्पेक्टर ऐसऐचओ सीटी फगवाड़ा अमनदीप कुमार, इंचार्ज पुलिस चौकी इंडस्ट्रीयल एरिया फगवाड़ा एएसआई जसबीर सिंह और थाना सीटी फगवाड़ा के कांस्टेबल रणजीत सिंह को मुख्य मंत्री रक्षक पदक पुरुस्कार के लिए चुना गया है।

इसी तरह ड्यूटी प्रति शानदार सेवाओं के लिए 5 पीपीस अधिकारियों कमांडेंट तीसरी कमांडो बटालियन जगविन्दर सिंह, डीसीपी लुधियाना जसकिरनजीत सिंह तेजा, एआईजी इंटेलिजेंस सवरनदीप सिंह, एआईजी चुनाव सैल विकास सभरवाल और डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो होश्यारपुर मुनीश कुमार सहित 18 अधिकारियों/ कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मेड दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Punjab में CM Maan की पहल..जल्द शुरू होगी आपका MLA..आपके द्वार योजना

अन्य बाकी अधिकारियों/ कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सुखविन्दर सिंह, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर नवजोत सिंह सिद्धू, इंस्पेक्टर पलविन्दर सिंह, इंस्पेक्टर जतिन्दर सिंह, ऐसआई जगनदीप सिंह, ऐसआई भोला नाथ, एएसआई जगदीश सिंह, एएसआई हरप्रीत कौर, एएसआई हरजीत सिंह, ए. एस. आई. रत्न लाल और एच. सी. सुखजीत सिंह शामिल हैं।

डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और पंजाब पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशंसा पुलिस फोर्स को ओर भी लगन और तनदेही के साथ ड्यूटी निभाने के लिए उत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।