29 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
29 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बर्बाद हो जाता है इंसान!

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए करियर में लाभ के योग हैं। सरकार से सम्मान मिल सकता है। आपको परिवार से जुड़े आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। बैंक से लोन लेने का विचार कर सकते हैं, जिससे तरक्की मिलेगी। पुराने और नए दोस्तों से मदद मिलेगी। पत्नी के परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन काफी अच्छा रहेगा। न सिर्फ करियर में तरक्की मिलेगी, बल्कि पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली रहेगी। नए काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। आप अपने बिजनेस को बेहतर करने के लिए कुछ नए उपकरणों को भी शामिल करेंगे। आपकी वाणी व व्यवहार से आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना में हिस्सा ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को सावधान रहना होगा। फिजूलखर्ची से बचें। सामाजिक काम में बाधा आ सकती है और अपने कार्य पूर्ण करने के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और योजनाएं सफल होंगी। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा। मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। जहां एक ओर आर्थिक लाभ के योग हैं, वहीं दूसरी ओर फिजूलखर्ची से बचने की सलाह है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी विरोधी के सामने कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप कुछ नया करने की आदत के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की भी तैयारी कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी कारण से मन उदास रह सकता है और जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से नए अवसर मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से नाराजगी या विवाद हो सकता है। मीठी बातों से संबंधों में कड़वाहट को दूर रखें। आपको हर हाल में मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत है। परिवार में किसी भी तरह के विवाद से बचें।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अच्छा लाभ मिलने से विरोधी भी सतर्क रहेंगे। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर यदि परेशान थे, तो वह आपको बेहतर लाभ देगी। आप किसी प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो लोग ऑनलाइन काम कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और कोई काम पूरा होने में कुछ समस्या अवश्य आएगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। धन-संपत्ति में लाभ होगा। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करने का मन करेगा। गुरु का सम्मान करें, इससे कोई नुकसान नहीं होगा। लाभ और तरक्की मिलेगी। नए काम में निवेश करने से फायदा होगा। दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा और आपकी तरक्की होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके किसी से संबंधो में यदि दिक्कत आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ है। विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। दान-पुण्य करने का मन करेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम से रात तक भागदौड़ और खर्चा हो सकता है। सावधान रहें और खानपान का ध्यान रखें। आपको हर कार्य में मनचाही सफलता हासिल होने से आपकी तरक्की होगी।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तुलसी-मनी प्लांट से ज़्यादा लकी माना जाता है ये पौधा..बढ़ाता है बैंक बैलेंस
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आपने यदि कोई जोखिम उठाया, तो उससे नुकसान हो सकता है। कोई नया काम आप सोच समझ कर करें।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। कीमती चीजें मिल सकती हैं। जरूरी खर्चे भी करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। व्यापार में मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। नए काम में निवेश करने से फायदा होगा और तरक्की मिलेगी। निवेश के मामले में आपको लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के लेागों से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों को आप यदि कोई सलाह देंगे, तो उसपर अमल अवश्य करेंगे। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में भी आपने कोई काम किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपसी प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

