28 July Ka Rashifal

28 July Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

28 July Ka Rashifal में आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

28 July Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

Rashi-1

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लिए आज कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव बना रहेगा। आज कुछ जरूरी खर्चों के कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है इसलिए खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। वैसे आज आपको अचानक ही धन लाभ मिल सकता है। शाम को घर पर मित्र और मेहमानों के आने से चहल पहल का माहौल रहेगा। परिवार के लोग के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृष राशि (Taurus) वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन वाला रह सकता है। आज आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। साथ ही आपको आज हर काम बहुत सोच समझकर करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए अथवा नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको आज लेन देन में सतर्क रहना होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे। लव लाइफ रिश्ता मजबूत होगी। मामा से संबंधों में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini)   आज मिथुन राशि के जातकों के ऊपर काफी जिम्मेदारी रहेगी इसलिए सुबह से ही एक्टिव नजर आएंगे। आप अपने काम को बेहतर प्रबंधन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। मेहनत का आपको अनुकूल परिणाम मिलेगा जिससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। माता का आशीर्वाद और सहयोग भी बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा। आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए इससे बचने का प्रयास करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा लेकिन माता-पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें और अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पहले से चले आ रहे हैं रोगों से मुक्ति मिलेगी। मौसम संबंधी रोग,पेट दर्द ,सर दर्द, कफ, वाक की शिकायत हो सकती है। आप परेशान न हो चिकित्सक से इलाज कराएं। आपका स्वास्थ्य जल्दी सुधरेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान हो सकती है। अतः आराम करें। नियमित सुबह का घूमना चालू रखें।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका सुखद बीतेगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होने की भी आशंका है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज सुनें ज्यादा बोलें कम। शाम के समय व्यापार में धन लाभ का अच्छा योग बनेगा। आपका रुका हुआ काम फिर से आगे बढ़ेगा। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति रहेगी इसलिए बिना पूछे किसी को अपनी राय न दें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वाले के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कुछ नए विषयों को और अधिक जानने का मौका मिलेगा, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। आज आपको अपनी मीठी वाणी का पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में लाभ की संकेत प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेगी। छोटी-छोटी यात्राओं के अधिक योग बनेंगे। कला, अभिनय, गीत संगीत आदि के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग है।

धनु राशि (Sagittarius)  ​ आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है लेकिन कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान पर आप संयम रखें क्योंकि पेट दर्द और वायु विकार जैसी समस्या आपको हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहने वाली है।

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के लिए आज सितार कहते हैं कि आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में आनंद की अनुभूति होगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपका मामला सुलझ सकता है। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलेगा। संतान की सफलता की खबर से मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ खुशी मनाते नजर आएंगे। आज धन वृद्धि के योग भी बने हुए हैं। किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। बाहर भी घूमने जाएंगे, जहां आपको अपने सामान की सुरक्षा रखनी होगी। आज आपको पहले किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। बहन की सेहत में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भाई का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज मीन राशि के जातकों को बेवजह के ख़र्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की कला और खेल के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी, आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। शोध कार्य में लगे जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों अथवा परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)