27 October 2025 Ka Rashifal

27 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

27 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 27 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का 21वां दिन शुरू हो गया है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो पूर्ण रात्रि तक जारी रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा धनु राशि में हैं।

आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 7:53 बजे से 9:17 बजे तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह छठ पूजा और स्कन्द षष्ठी का दिन है। साथ ही, वार के अनुसार सोमवार होने के कारण व्रत रखा जा सकता है, जो भगवान शिव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का है। भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और भाग्य आपके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। आज के दिन पेमेंट मिलने से आपके व्यावसायिक कार्यक्रमों में तेजी आएगी। मेष राशि के लोगों को आज वह अवसर मिलेगा जिसका लंबे समय से इंतजार था। दिन आपके अनुकूल रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे। आप कहीं बाहर भी घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको माता-पिता की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा, इसलिए उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों के लिए आज नई योजना की शुरुआत करने के लिए शुभ दिन है। आज आप कोई महत्वपूर्ण परियोजना शुरू करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ होने के संकेत नजर आ रहे हैं। आज के दिन आपको अपनी सेहत के साथ-साथ वित्तीय मामलों पर भी नजर बनाकर रखनी होगी। फिलहाल ज़मीन जायदाद में निवेश करना आपके लिए शुभ रहने वाला है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आय से ज्यादा खर्च करेंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें। आपको अत्यधिक मेहनत करके ही अपने कामों को करना होगा। किसी दूसरे पर डिपेंड रहने से वह लटक सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव सोच समझ कर करें।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के जातकों के निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोग पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग ले सकेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने खर्च भी आसानी से कर पाएंगे। परिवार में भी शांति भरा माहौल रहेगा। आपके बॉस को आपके दिए गये सुझाव आपको पसंद आएंगे, लेकिन आज पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपको समस्या देगी, इसलिए आप चुप रहे तो ही बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra)  आज आपको व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा। लेकिन निजी संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें और उन्हें आपस में मिलाएं नहीं। इससे आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

ये भी पढ़ेंः Astrology: नवंबर में शुक्र की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करेंगे मालामाल!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। राजनीति में आपको एक नई पहचान मिलेगी और किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा कर अवश्य करेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि कोई समस्या होगी, तो उसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों को आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी किसी परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज के दिन किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपकी आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें, नहीं तो आने वाले समय में उन्हें अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आज आपको आपने किसी मित्र की याद सता सकती है। किसी बात को लेकर यदि कोई मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातकों को आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी किसी परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज के दिन किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

ये भी पढ़ें: Astrology: शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल!

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपके सामने प्रॉपर्टी को लेकर नए-नए प्लान आएंगे, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। भाई-बहनों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आप घर बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें