27 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 27 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 22वां दिन है। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:44 ए.एम. से 12:28 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 1:27 पी.एम. से 2:45 पी.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्गशीर्ष मास की त्रयोदशी तिथि का अगला दिन (चतुर्दशी) है तथा गुरुवार होने से विष्णु जी और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

मेष राशि (Aries) आज मेष राशि के जातकों को जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। राशि का स्वामी मंगल-पाप ग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें और अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप उनकी जिम्मेदारियों को फिर भी पूरा करेंगे। आपको राजनीति में कदम थोड़ा सोच समझकर बढ़ाने होंगे और आप किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करके आप किसी समस्या में आ सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायं काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज आप अपने खर्चो को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से खटपट हो सकती है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने के बारे में बिल्कुल ना सोचे। परिवार में ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं।
सिंह राशि (Leo) आपकी राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। इससे आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी नौकरी में अपने बॉस से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करके बॉस को काफी खुश रखेंगे और जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी किसी से कोई बड़ी डील भी फाइनल होने की संभावना है। आप अपने घर के रिजर्वेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है और कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपके भाई व बहनों से खूब पटेगी और आप बिजनेस में भी कुछ नई योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे और किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लोन आदि से भी छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे। कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी आपको मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। वाणी के मधुरता बनाए रखेंगे, जिससे आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा, क्योंकि आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अपनी राय अवश्य दें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
कुंभ राशि (Aquarius) आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि मार्गी उदय चल रहा है। ऐसे में बेवजह के विवाद खड़े होंगे और अनावश्यक शत्रु भी बन सकते हैं। इस दौरान कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।
मीन राशि (Pisces) आज आप परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। माताजी का कोई पुराना रोग भरने से थोड़ी टेंशन होगी, लेकिन किसी अच्छे डॉक्टर के परामर्श से आपकी यह समस्या भी दूर होगी। आप संतान के भविष्य को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

