29 June 2024 Ka Rashifal

26 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज आपका दिन शुभ होगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ होगा और आपको शुभ फल प्राप्‍त होंगे। यात्रा लाभप्रद होगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से विवाद हो सकते हैं और आपके जीवन में समस्‍या बढ़ सकती है। शाम के वक्‍त आपके लिए लाभ का समय है। आपके घर में किसी अतिथि के आगमन से खर्च बढ़ेगा और लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को  उनके काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने सहयोगी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलने की संभावना है। आप कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया है, तो आप उसे भी उतारने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आज किसी मामले में फैसला करने से पहले सतर्क रहें। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती हैं। कोई भी काम बहुत सोचकर करें। दोपहर के बाद में नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। आपको दूसरों की मदद करने से लाभ होगा। रात के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। आप किसी की कहीं सुनी बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें। रुपये पैसे से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आपको अपनी संतान से अपने मन की  इच्छा को लेकर बातचीत करनी होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में मिलेजुले फल देने वाला रहेगा और आज आपके घर में शुभ कार्यक्रम होने के योग हैं और आज समाज में आपकी बेहतर छवि बनेगी। आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपके जरूरी कार्य पूर्ण होंगे और योजनाएं सफल रहेंगी। आपके संबंधों में तनाव कम होगा और काम धंधा अच्‍छा चलेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको घूमने करने का दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला लंबे समय से यदि विवादित चल रहा था, तो उसके दूर होने की संभावना है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips For Job: अपनायें ये वास्तु टिप्स..घर चल कर आएगी नौकरी!

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों के लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग है। सांसारिक सुख में वृद्धि होगी और सफलता प्राप्‍त होगी। आपको सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। आपकी मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक शुभ योग हैं। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको  व्यवसाय में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। अपने किसी भी जरूरी काम को लेकर किसी भी अजनबी ओर भरोसा न करें। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की बातों की केयर करनी होगी। उन्हें समय दें , तभी  अपने रिश्ते में चल रही अनबन को आसानी से दूर कर पाएंगे। 

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। प्रिय व्यक्ति की मदद करने से आपके मन को सुकून होगा। रात का समय आनंद में बीतेगा। आपके लिए धन में वृद्धि के योग हैं और आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपके कारोबार में योजनाएं सफल होंगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। विरोधी आपसे किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई  खुशखबरी सुनने को मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी होगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और किसी महान सफलता से हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आ सकता है। दिन के उत्तरार्द्ध में काफी दिन से चल रही समस्‍या का अंत होगा और आपको लाभ होगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें तो आपको लाभ होगा। रात का वक्‍त आराम से परिवार के साथ बिताएं तो आपके लिए सुख समृद्धि के योग बने हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिलेगी। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके काम से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। खर्च बढ़ने से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। बिजनेस में रुका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ने से घबराएं नहीं। किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)