26 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 26 दिसंबर 2025 से पौष मास का 21वां दिन है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।
पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो कि 01:43 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:01 पीएम से 12:42 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 11:04 एएम से 12:22 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आपकी अच्छे कामों से एक नई पहचान बनेगी और यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार होता दिख रहा है। आपके परिवार में सदस्य काम को लेकर आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आपका इधर-उधर आना-जाना भी लगा रहेगा, लेकिन खर्चे में भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे और आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) चंद्रमा अष्टम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और अच्छी खबर मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले और वाणी की सौम्यता बनाए रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर सभी लोगों को हैरान करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत!
कन्या राशि (Virgo) आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
तुला राशि (Libra) आज राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी, लेकिन काम का प्रेशर भी उतना ही अधिक रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी को लेकर कहीं बाहर से बुलावा आ सकता है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन सेहत को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ शादी फिक्स हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपका बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
मकर राशि (Capricorn) आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिलने की संभावना है, लेकिन आप संतान की किसी गलत बात को लेकर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसको लेकर पछतावा होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और आप अपने पिताजी के सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिस्थिति के अनुसार अपना व्यवहार रखें। छात्रों के लिए फॉर्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कुंभ राशि (Aquarius) आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके किसी भारी नुकसान को होने से बचा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी मतभेद से दूर रहने की आवश्यकता है और आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें।
मीन राशि (Pisces) आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज केवल अपने लक्ष्य को पूरा करने की जिद और जीवन के अन्य पहलुओं पर ध्यान न देने की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

