25 November 2025 Ka Rashifal

25 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

25 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 25 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 20वां दिन है। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा धनु राशि में ही रहेगा (पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र तक)। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:50 ए.एम. से 12:34 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 3:05 पी.एम. से 4:25 पी.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्गशीर्ष मास का एकादशी तिथि का अगला दिन (द्वादशी) है तथा मंगलवार होने से हनुमान जी और मंगल देव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। व्यवसाय में आपको अकस्मात लाभ मिलेगा। आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। नौकरी में भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिससे आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज के दिन वृष राशि वालों का दिन भर काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रोफेशनल मामले में आपको सावधानी बरतनी होगा। इससे आप होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोडेगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी इन्कम बढ़ने से खुशी का ठकाना नहीं रहेगा। आपको अपने व्यवसाय में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि इसमें आपको धोखा मिल सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए काफी स्पेशल साबित होने वाला है। किसी एक ही तरकीब पर काम करना काफी फायदे का सौदा रहेगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। आगे चलकर इससे परेशानी हो सकती है। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने  से खुशी होगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपकी महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और आप अपने कुछ बेफिजूल के खर्चों को भी करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज कन्या राशि वालों का दिन काफी बिजी रहने वाला है। दिमाग से किए गए काम से आपको फायदा होगा। इससे आपको बहुत अधिक खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी सामने आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और बेवजह छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो इससे परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में भी कोई जिम्मेदारी भरा काम आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  दिन के पहले हिस्से में वृश्चिक राशि वालों को मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके प्राप्त होंगे। इस दौरान घूमने फिरने के मौके भी आपको मिलेंगे। ऐसे में आपको हमेशा तैयार रहना होगा। ऐसा ही मौका आज शाम को भी मिल सकता है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मुलाकात होगी। इससे किसी खास काम की चिंता का भी समाधान निकल जाएगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी प्रॉपर्टी की यदि किसी डील को लेकर परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों का आज टाइम अच्छा रहने वाला है। ऐसे में आपको इसका पूरा फायदा उठाना होगा। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कईं इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने फिरने से कोई जरूरी काम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनेन्स से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपको अक्समात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके काम भी बढ़ेंगे, जिनसे कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन  मिल सकता है, लेकिन आपको अपने पद का गलत इस्तेमाल नहीं करना है, इसलिए आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपको अपने विरोधियों को पहचान कर चलना होगा और अपनी आय और व्यय भी में संतुलन बनाकर चलें, जिससे आपके बेफिजूल के खर्चे कंट्रोल हो सके।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी धीमा हो सकता है। धीरे-धीरे आगे बढ़ने से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें। आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें